{"_id":"6983a3d5aca07091670ffd82","slug":"the-appearance-of-the-media-center-will-change-dc-gave-repair-instructions-to-the-city-council-kaithal-news-c-18-1-knl1004-839384-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मीडिया सेंटर की बदलेगी सूरत, डीसी ने नगर परिषद को दिए मरम्मत निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मीडिया सेंटर की बदलेगी सूरत, डीसी ने नगर परिषद को दिए मरम्मत निर्देश
Thu, 05 Feb 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने बुधवार को पिहोवा चौक स्थित मीडिया सेंटर का औचक निरीक्षण कर भवन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान भवन, खिड़कियों और दरवाजों की हालत संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर उन्होंने नगर परिषद को तत्काल मरम्मत, सफेदी और रंग-रोगन कराने के सख्त निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि मीडिया सेंटर की मरम्मत व रंग-रोगन का कार्य तुरंत शुरू कराया जाए। खिड़कियों और दरवाजों को दुरुस्त कर उन पर सफेदी व पेंट कराया जाए। उन्होंने इस संबंध में 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान मीडिया सेंटर में अतिरिक्त सोफे की आवश्यकता को देखते हुए डीसी अपराजिता ने तत्काल उपायुक्त कार्यालय से एक सोफा सेट मीडिया सेंटर में भिजवाया। संवाद
इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी नसीब सिंह सैनी भी उनके साथ मौजूद रहे।