फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The appearance of seven roads will be improved by 3.73 crores

ढांड व पूंडरी ब्लॉक की सड़कों की तीन करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से होगी मरम्मत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The appearance of seven roads will be improved by 3.73 crores
कैथल। ढांड और पूंडरी ब्लॉक की सात सड़कों की मरम्मत और दोबारा निर्माण कराया जाएगा। इस पर तीन करोड़ 73 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे गड्ढों से भर चुकी सड़क पर आवागमन सुगम होने की उम्मीद जाग गई है। गौरतलब है कि गिनती की प्रमुख सड़कों को छोड़ दिया जाए तो गांवों की ज्यादातर सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है। मरम्मत के अभाव में कई सड़कें दशक भर से गड्ढों में तब्दील हैं। विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर सात सड़कों की मरम्मत के लिए मंजूरी मिल गई है। इन सड़कों की लंबाई दो से लेकर पांच किलोमीटर तक है। एक से दो माह के अंदर सात सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सिरसल से डीग, साकरा से खेड़ी साकरा, अहमदपुर से सांच, हाबड़ी रोड से डेरा तारवर, सांच से मुनारहेड़ी, साकरा से खेड़ी साकरा और ढांड रोड से जिराम खेड़ा डेरा की सड़कों पर मरम्मत का कार्य होगा। सभी सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के अनुसार जल्द ही सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण कई बार कर चुके हैं मांग, अब राहत के आसार-
सड़कों की मरम्मत और दोबारा नए सिरे से निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। ये सड़कें ग्रामीण क्षेत्र में होने के कारण किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन खेतों में आते जाते समय किसान गड्ढों से मुश्किलों का सामना करते हैं। कई बार दुर्घटनाओं का डर भी सताता रहता है। अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एक्सईन केसी पठानिया ने कहा कि खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत और दोबारा निर्माण का कार्य करवाया जा रहा है। ऑनलाइन टेंडर लगाए गए हैं। लगभग तीन करोड़ 73 लाख की लागत से सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। सभी सड़कों का कार्य एक से डेढ़ माह में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed