{"_id":"65c55bfe9a3dccb28a08dec4","slug":"the-aim-is-to-win-with-many-times-more-votes-dhanda-kaithal-news-c-18-1-knl1004-322600-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कई गुना ज्यादा मतों से विजयी होना है लक्ष्य ः ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कई गुना ज्यादा मतों से विजयी होना है लक्ष्य ः ढांडा
Fri, 09 Feb 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत, राजौंद। गांव चलो अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने विधानसभा के तीन गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं को ग्रामीण प्रवास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में हर बूथ पर गुना ज्यादा मतों से विजयी होने का लक्ष्य बनाया है।
राज्यमंत्री ने राजौंद मंडल, बालू मंडल व कलायत मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सबसे पहले राजौंद मंडल की नगर पालिका कार्यालय में मंडल अध्यक्ष कपिल दीक्षित व सभी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उसके बाद दूसरी बैठक बालू मंडल की गांव कमालपुर के ग्राम सचिवालय में आयोजित हुई, इसमें मंडल अध्यक्ष मदन मटौर व मंडल महामंत्री के साथ सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके बाद राज्यमंत्री तीसरी बैठक के लिए कलायत के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पहुंचीं।
इस बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना, मंडल महामंत्री सोनू शर्मा, नवनीत जिला अध्यक्ष राजेश बिढान व राजू कौशिक ने बैठक में पहुंचने पर राज्यमंत्री का स्वागत किया। राज्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार 400 पार का नारा दिया है, वैसे ही हमें हर बूथ पर पहले से कई गुणा ज्यादा मतों से विजयी होना है। ढांडा ने कहा कि चलो गांव की ओर कार्यक्रम का मकसद अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों से हमें लोगों को अपना बूथ छोड़ के साथ-साथ दूसरे बूथ में जाकर लोगों से मिलना है और उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे बताना है।