{"_id":"643851258157f5f0ba0626a4","slug":"the-agent-was-weighing-more-than-two-kilos-of-wheat-kaithal-news-c-18-1-90522-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बोरी के साथ दो किलो गेहूं अधिक तोल रहा था आढ़ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बोरी के साथ दो किलो गेहूं अधिक तोल रहा था आढ़ती
Fri, 14 Apr 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। बुधवार देर रात को चीका अनाज मंडी में एक आढ़ती 50 किलो की एक बोरी के साथ दो किलो गेहूं अधिक तुलाई करते हुए पाया गया। यह जानकारी जैसे ही संबंधित किसान को मिली तो उसने शोर मचा दिया। सूचना पर मौके पर भाकियू नेता भी पहुंच गए। उधर, आरोपी जेपी ट्रेडिंग कंपनी के मालिक जयपाल ने कहा कि रात के अंधेरे में लेबर ने पांच छह बोरियों में कुछ गेहूं अधिक तौल दिया था। जैसे ही यह बात मेरे संज्ञान में आई वैसे ही बोरियों का वजन सही करवाकर किसान की संतुष्टि करवा दी थी।
मौके पर पहुंचे भाकियू आईटी सेल प्रभारी जरनैल जैली, हलका उपाध्यक्ष किंद्र ठेकेदार व हरजिंद्र नंबरदार को गांव अहमदपुर गड्डा के किसान गुलजार सिंह ने बताया कि वह बुधवार को ट्रॉली में गेहूं भरकर चीका मंडी में अपने आढ़ती जेपी ट्रेडिंग कंपनी पर लेकर आया था। गुलजार सिंह ने बताया कि गेहूं मंडी में लाते समय उसने कंडा करवाया था जिसमें गेहूं का वजन 85 क्विंटल पाया गया था, लेकिन जब मंडी में आढ़ती ने गेहूं को बोरियों में भरकर तोला तो उसका वजन 80 क्विंटल बताया।
किसान ने बताया कि मंडी में आढ़ती द्वारा तोले गए गेहूं के कुछ थैले वह अपने घर लेकर गया था जहां उसने थैलों का वजन किया तो उनमें 52 किलो गेहूं पाया गया, ऐसे में हर एक थैले के साथ सवा से डेढ़ किलो ज्यादा गेहूं तोला जा रहा था। भाकियू जिला उपाध्यक्ष केवल सदरेहड़ी, जरनैल सिंह जैली, किंद्र ठेकेदार, हरजिंद्र नंबरदार व भगत राम ने वीरवार को मार्केट कमेटी सचिव को एक लिखित शिकायत देकर गेहूं अधिक तोलने वाले आढ़ती का लाइसेंस रद करने की मांग की है। अन्य किसानों ने मंडी के सभी आढ़तियों के कार्यों की जांच करवाने की मांग भी मार्केट कमेटी सचिव से की है।
विज्ञापन
मंडी में एक आढ़ती द्वारा गेहूं अधिक तोलने के संबंध में कुछ किसानों की शिकायत मिली है। संबंधित आढ़ती को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि आढ़ती का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उसका लाइसेंस कैंसिल किया जा सकता है।
नरेंद्र ढुल, सचिव मार्केट कमेटी चीका।