फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The administration remained ready to deliver the destination

Kaithal News: गंतव्य तक पहुंचाने में प्रशासन रहा मुस्तैद

Sun, 27 Jul 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 27 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The administration remained ready to deliver the destination

विज्ञापन
कलायत। सीईटी परीक्षा के आयोजन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तत्परता से सक्रिय रहा। अधिकारियों और कर्मचारियों की सूझबूझ और मुस्तैदी से लगभग 2700 परीक्षार्थियों को बिना किसी परेशानी के उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसडीएम अजय हुड्डा और बस प्रबंधन के नोडल अधिकारी प्राध्यापक रवि प्रकाश गर्ग शनिवार तड़के सुबह 2 बजे ही बस स्टैंड पहुंच गए थे। उन्होंने वहां तैनात कर्मचारियों के साथ मिलकर पूरी व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश दिए। संवाद

सीवन से चलीं विशेष बसें, 685 रवाना

सीवन। सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) में भाग लेने जा रहे परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से विशेष बस सेवाएं चलाई गईं। शनिवार को खंड सीवन से कुल 685 परीक्षार्थी पंचकूला और चंडीगढ़ परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी अनिल छाबड़ा ने बताया कि सुबह की शिफ्ट के लिए 327 परीक्षार्थियों को अल सुबह तीन बजे छह बसों के माध्यम से रवाना किया गया। इन बसों के संचालन की जिम्मेदारी नोडल अधिकारियों सुदर्शन शर्मा, शैलेंद्र राणा और कृष्ण कुमार को सौंपी गई थी। वहीं, शाम की शिफ्ट के लिए 358 परीक्षार्थियों को सात बसों में भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed