फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The accused who used to give money for gambling on rent of the palace was arrested

Kaithal News: पैलेस किराये पर देकर जुआ खिलाने वाला आरोपी काबू

Thu, 31 Aug 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 31 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
The accused who used to give money for gambling on rent of the palace was arrested
कैथल। पैलेस किराये पर देकर जुआ खिलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी सदरहेड़ी निवासी गुरदयाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि 12 अगस्त को थाना चीका पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर गुरदयाल पैलेस सदरहेड़ी पर दबिश देकर वहां जुआ खेलते हुए 20 आरोपियों को काबू किया था।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान वार्ड नंबर 17 चीका निवासी मेहर सिंह, न्यू ऑफिसर कॉलोनी खेड़ी गुजरान जिला पटियाला पंजाब निवासी तरसेम, विकासनगर राजपुरा जिला पटियाला निवासी सजंय सचदेवा, गुरुगोबिंद कालोनी राजपुरा जिला पटियाला निवासी रणजीत, मेहर सिंह कालोनी थाना तिरपडी पटियाला निवासी गुलशन अरोडा, रतन नगर थाना तिरपडी जिला पटियाला निवासी सुरेंद्र कुमार, गांधी नगर थाना नाहौरी गेट पटियाला निवासी सुरेंद्र, मनीयारा मोहल्ला समाना सिटी निवासी देवेंद्र, बोबी कालोनी थाना सिटि समाना जिला पटियाला निवासी दिनेश, जगदीस इंक्लेव थाना तिरपडी जिला पटियाला निवासी दीपक के रूप में हुई।
विज्ञापन


इनके साथ ही केशव नगर चीका निवासी शुभम गर्ग, अर्जुन नगर पटियाला निवासी गुरप्रीत सिंह, गुरुनानक कालोनी सिटि थाना राजपुरा जिला पटियाला निवासी कुलबीर सिंह, प्रोफेसर कॉलोनी चीका निवासी जीवन कुमार, वार्ड पांच काली माता के पास थाना सिटी समाना पटियाला निवासी इंद्रप्रीत सिंह, विकास नगर थाना सिटी राजपुरा जिला पटियाला निवासी दिनेश कुमार, विकास नगर थाना सिटी राजपुरा जिला पटियाला निवासी सुनील कुमार, गुरुनानक नगर थाना दो नंबर डिवीजन जिला पटियाला निवासी दमनप्रीत, ऑफिसर कॉलोनी थाना सिविल लाइन पटियाला निवासी मनदीप व पिजोंला थाना सदर पटियाला निवासी अवतार सिंह को भी पुलिस ने दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से तीन लाख 10 हजार 670 रुपये जुआ राशि बरामद हुई थी। थाना चीका में मामला दर्ज करके आगामी जांच के दौरान खुलासा हुआ कि पैलेस के मालिक गुरदयाल सिंह किराये पर जगह देकर जुआ खिलाता था। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed