फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The accused who ordered poppy husk was arrested.

Kaithal News: डोडा पोस्त मंगवाने वाला आरोपी काबू

Tue, 30 Dec 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The accused who ordered poppy husk was arrested.
कैथल। 242 किलो 56 ग्राम डोडा पोस्त बरामदगी मामले की जांच में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (एसडीयू) ने सफलता हासिल की है। एसडीयू प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश चंद के नेतृत्व में एएसआई तरसेम कुमार की टीम ने गांव मंडवाल निवासी हरविंद्र को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम ने नौ जुलाई को मोहना एनएच-152डी पुल के नीचे से एक ट्रक सहित उसके चालक नीलोखेड़ी जिला करनाल निवासी स्वर्ण सिंह उर्फ चौंजी को काबू किया था। तलाशी के दौरान ट्रक के कंटेनर में इलेक्ट्रॉनिक सामान लोड पाया गया था। कंटेनर में सामान के ऊपर खाली जगह में छिपाकर रखे गए 16 प्लास्टिक कट्टे बरामद किए गए, जिनसे कुल 242 किलो 56 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन


इस संबंध में थाना पूंडरी में आरोपी स्वर्ण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और आगामी कार्रवाई एएसआई तरसेम सिंह द्वारा अमल में लाई गई। पूछताछ के दौरान आरोपी स्वर्ण सिंह ने खुलासा किया कि इस नशीले पदार्थ को मध्य प्रदेश में संपर्क कर मंगवाया गया था और इसमें से कुछ डोडा पोस्त गांव मंडवाल निवासी हरविंद्र के लिए भी मंगवाया गया था। पुलिस ने आरोपी हरविंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ केे लिए उसे दे दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed