{"_id":"681bbaa74b01d590a30a839a","slug":"the-accused-who-escaped-from-custody-was-caught-again-after-15-hours-kaithal-news-c-18-1-knl1004-641328-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गिरफ्त से भागे आरोपी को 15 घंटे बाद फिर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गिरफ्त से भागे आरोपी को 15 घंटे बाद फिर पकड़ा
Thu, 08 May 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 08 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका/कैथल। शहर में 28 अप्रैल को शाम के समय बाइक पर दुकान से घर लौट रहे भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष अमित जिंदल के दो भाइयों पर चाकू से हमला करके बैग छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपी रवि को काबू किया। मंगलवार को न्यायालय में पेश कर उसे चार दिन के रिमांड पर लिया लेकिन पुलिस जब जांच के लिए संजय बस्ती चीका लेकर गई तभी वह पुलिस कर्मचारी को धक्का देकर भाग निकला।
इससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। बताते हैं कि जिस पुलिस कर्मचारी ने उसे पकड़ रखा था, बदमाश ने उसे धक्का मारा और हाथ छुड़वाकर भाग गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में ताबड़तोड़ छापे मारे और करीब 15 घंटे के बाद दोबारा उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।
शक्ति नगर चीका निवासी सन्नी गुप्ता ने शिकायत दी थी कि 28 अप्रैल को शाम के समय वह अपने भाई के साथ गुहला रोड चीका स्थित उनकी दुकान जिंदल कम्यूनिकेशन से बाइक पर घर आ रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने उन पर चाकू से हमला किया और उनका बैग छीनकर भाग गए थे।
विज्ञापन
बैग में करीब 70 हजार रुपये, दो मोबाइल और दुकान की चाबी थी। इस बारे में थाना चीका में मामला दर्ज किया गया था। एसपी ने मामले की जांच सीआईए-वन को सौंपकर जल्द से जल्द आरोपियों को काबू करने के आदेश दिए थे। आरोपी संजय बस्ती चीका निवासी रवि को काबू कर लिया गया।
आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। आरोपी का मंगलवार को न्यायालय से चार दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। मंगलवार को रात करीब आठ बजे आरोपी भाग गया। चीका थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी रवि के भागने की सूचना मिली थी। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
चाकू से हमला कर लूट करने का आरोपी रवि सीआईए-वन कैथल की टीम की गिरफ्त से भाग गया था। जिसे सीआईए की टीम ने आरोपी को बुधवार दोपहर के समय खरौदी से काबू कर लिया है। -कमलजीत, एएसआई सीआईए-वन, कैथल