{"_id":"694ee5db89eb191f320494cd","slug":"the-accused-were-sent-to-jail-and-two-cartridge-shells-were-recovered-kaithal-news-c-18-1-knl1004-810591-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आरोपियों को भेजा जेल, कारतूस के दो खोल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आरोपियों को भेजा जेल, कारतूस के दो खोल बरामद
Sat, 27 Dec 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
कैथल। पाई गांव व जटेड़ी रोड पर पुरानी रंजिश में हत्या करने वाले आरोपियों को रिमांड के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पूछताछ दौरान कारतूस के दो खोल पुलिस ने बरामद किए है। बीती 19 दिसंबर को सुबह करीब साढ़े नौ बजे पाई निवासी राजेंद्र की जटेडी के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि वीरभान की गांव पाई में आरोपियों ने गोली मारकर हत्या की थी। तभी स्पेशल डिटेक्टिव टीम सहित अन्य टीमों ने छापामार कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन आरोपी पाई निवासी राहुल व विजय ने पुलिस ने डर से पूंडरी थाना में आत्मसमर्पण कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया था।
आरोपियों ने कबूल किया था कि छह महीने पहले यह वारदात करने का प्लान बनाया था। आरोपी कुलदीप ने पांच लाख रुपये देने की डील की थी। आरोपी कुलदीप राहुल से आठ हजार रुपये लेकर चला गया था। कुलदीप व राहुल एक साथ कंपनी में नौकरी करते थे।