फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The accused tried to drive the car, the police is investigating the matter

Kaithal News: आरोपियों ने गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास, पुलिस कर रही मामले की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
The accused tried to drive the car, the police is investigating the matter
कैथल। एक दुकानदार को जान से मारने की नीयत से दो आरोपियों ने उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गली नंबर चार चंदाना गेट निवासी रामपाल ने सिटी थाना में शिकायत दी कि उसकी खनौरी रोड बाईपास पर गाडिय़ों की रिपेयर की दुकान है।

उसकी दुकान से थोड़ी दूरी पर निर्मल की गाड़ियों के एसी रिपेयर की दुकान है। उसके साथ उसकी कई दिन पहले कहासुनी हुई थी, लेकिन आप पड़ोस के दुकानदारों ने दोनों समझा दिया था।
विज्ञापन


28 जुलाई को रात करीब 10 बजे वह अपनी दुकान बंद कर रहा था। उसी बात की रंजिश को लेकर उस समय निर्मल व उसके साथ एक अन्य लड़का सोनू उसके पास आए और उस पर पर थप्पड़-मुक्कों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के दुकानदारों ने बीच बचाव किया। इस पर उसने अपने भाई शीशपाल के पास फोन करके जानकारी दी। शीशपाल व उसका दोस्त डीसी मौके पर आ गए और उसे घर ले जाने लगे। जब वह अपनी स्कूटी पर जींद रोड ट्रांसपोर्ट नगर के पास पहुंचा तो निर्मल व सोनू गाड़ी लेकर आए और उसे जान से मारने की नीयत से गाड़ी की पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर जा गिरा और काफी चोटें आई।


पीड़ित ने बताया कि उसकी स्कूटी का भी काफी नुकसान हुआ है। आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से गाड़ी को उसके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

घटना के संबंध में जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed