{"_id":"66971b9d65e3e2268d098ad6","slug":"the-accused-of-house-breaking-and-theft-arrested-kaithal-news-c-18-1-knl1004-432337-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: घर में सेंधमारी कर चोरी के आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: घर में सेंधमारी कर चोरी के आरोपी को दबोचा
Wed, 17 Jul 2024 06:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
कैथल। घर में सेंधमारी करके चोरी करने के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भगत सिंह कॉलोनी कैथल निवासी सुखविंद्र ने शिकायत दी थी कि 14 जुलाई की रात वह अपने गांव रसूलपुर गया हुआ था। जब रात को करीब 1 बजे वह अपने घर आया तो जब उसने घर का ताला खोला तो घर के अंदर से दो युवक अचानक उसे धक्का देकर भाग गए। एक युवक को पड़ोसियों ने पकड़ लिया गया। उसकी पहचान भैणी माजरा मोड़ नजदीक शुगर मिल ब्लॉक फैक्ट्री निवासी सोनू के रूप में हुई। घर से अलमारी में से एक सोने का ओम, एक सोने का टीका, एक चांदी की चेन, एक अंगूठी सोना चोरी होना पाया गया। इस बारे में थाना सिविल लाइन में केस दर्ज करके एसआई नवीन कुमार द्वारा आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद