फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The accused of cheating by luring reward points was caught

Kaithal News: रिवार्ड प्वाइंट का लालच दे ठगी का आरोपी पकड़ा

Thu, 05 Jun 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 05 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The accused of cheating by luring reward points was caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। साइबर थाना की पुलिस ने रिवार्ड प्वाइंट का लालच देकर 50 हजार ठगने के मामले में आरोपी को काबू किया है। थाना साइबर क्राइम के एएसआई विनोद कुमार की टीम ने जांच करते हुए आरोपी चौधरीवास जिला हिसार निवासी आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल निवासी विवेक की शिकायत दी थी कि 31 दिसंबर को उसके पास एक अज्ञात मोबाइल नंबर से मैसेज आया। उसमें अंग्रेजी में लिखा था कि आपके एसबीआई के 13 हजार 679 रिवार्ड प्वाइंट इकट्ठे हुए हैं, जिनको निकालने की आज आखिरी तारीख है और साथ में एक लिंक था। जब उसने उस लिंक पर क्लिक किया तो एसबीआई की साइट खुल गई।
विज्ञापन


इसमें नेट बैंकिंग के लिए आईडी और पासवर्ड मांगे जो उसने भर दिए। पासवर्ड भरने के बाद एक ओटीपी आया तो उसने भर दिया। बाद में स्क्रीन पर मैसेज आया कि अपना पैन नंबर व पिता का नाम कंफर्म करें। इसके बाद अन्य डिटेल भरने के लिए मैसेज व ओटीपी आया। ओटीपी भरते ही उसके खाते से 50 हजार रुपये कट गए। जब दोबारा ओटीपी आया तो उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना साइबर क्राइम में यह मामला दर्ज कराया गया था। उक्त मामले में पहले ही एक आरोपी को काबू किया जा चुका है। आरोपी रोहित इससे पूर्व भिवानी जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। व्यापक पूछताछ उपरांत आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed