फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The ACB Ambala team caught an electricity department clerk accepting a bribe of 5,000.

Kaithal News: एसीबी अंबाला की टीम ने 5 हजार की रिश्वत के साथ बिजली निगम के क्लर्क को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The ACB Ambala team caught an electricity department clerk accepting a bribe of 5,000.
कैथल। अंबाला की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए कैथल के सीवन बिजली निगम के एक क्लर्क को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क संदीप कुमार मॉडल टाउन कैथल का निवासी है। उसकी ड्यूटी सीवन में स्थित बिजली निगम के कार्यालय में थी। आरोपी ने शिकायतकर्ता सोलर पावर फर्म प्रोपराइटर के दो ग्राहकों से सोलर सब्सिडी की फाइल को मंजूरी दिलाने और बिजली मीटर आवंटित कराने के लिए रुपये की मांग की थी। जब शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया, तो एसीबी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। अंबाला एसीबी की टीम आरोपी को पूछताछ के लिए साथ में ले गई है।
विज्ञापन

एसीबी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच प्रारंभ कर दी है। एसीबी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह के अनुसार शिकायत के आधार पर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। आरोपी ने जैसे ही पैसे लिए तो उसे पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed