{"_id":"64a5bd030c8bd4490c0335e5","slug":"the-absconding-accused-arrested-after-attacking-the-police-team-kaithal-news-c-18-1-knl1004-165922-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुलिस टीम पर हमला कर फरार हुआ आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुलिस टीम पर हमला कर फरार हुआ आरोपी दबोचा
Thu, 06 Jul 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस टीम पर हमला करके फरार हुए आरोपी गांव कल्लर माजरा निवासी अजैब राम उर्फ जैबा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना चीका में तैनात एएसआई विक्रम सिंह की शिकायत के अनुसार 25 जून को नशा तस्करी का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। एंटी नारकोटिक्स सेल ने कल्लर माजरा निवासी आरोपी महिला बचनी देवी को 112 ग्राम अफीम के साथ काबू किया था। महिला ने बताया था कि उसने अफीम अपने जेठ अजैब राम से ली थी।
आरोपी अजैब राम के 17 जुलाई को गांव में होने की सूचना मिलने पर वह, एएसआई जगदीश, चालक मनप्रीत, होमगार्ड जगतार और चीका थाना प्रबंधक लहणा के साथ गांव कल्लर माजरा में पहुंचे। शाम करीब साढ़े सात बजे टीम गांव में पहुंची और आरोपी के घर गई। पुलिस टीम अजैब राम को पकड़ लिया और गाड़ी में बैठाने लगी।
विज्ञापन
उसी समय कुछ महिलाएं और अन्य अज्ञात व्यक्ति वहां आ गए। उन्होंने पुलिस टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी और आरोपी को गाड़ी से उतार लिया। अजैब राम ने पुलिस पार्टी ने भी पुलिस टीम के साथ मारपीट की और साथियों की मदद से फरार हो गया था। इस बारे में थाना चीका में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी।