फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   That which does not decay is Akshay: Nirmal

जिसका क्षय न हो वह अक्षय : निर्मल

Thu, 01 May 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 01 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
That which does not decay is Akshay: Nirmal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत के ग्यारह रुद्री मंदिर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विप्र समाज ने सबसे पहले भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया। इसके बाद हवन का आयोजन हुआ। निर्मल ने कहा कि वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया पर भगवान परशुराम का जन्म हुआ था।

भगवान परशुराम भार्गव वंश में जन्मे भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। उनका जन्म त्रेतायुग में हुआ था। इस पावन दिन को अक्षय तृतीया कहा जाता है। पार्षद रवींद्र निर्मल बंटी ने कहा कि ये तिथि भगवान परशुराम के जन्म से लेकर गंगा के धरती पर आने और कृष्ण-सुदामा के मिलन तक से जुड़ी है।
विज्ञापन


अनिरुद्ध शास्त्री ने कहा कि मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से विदा होकर धरती पर आई थीं। गंगा को धरती पर उतारने के लिए राजा भगीरथ ने हजारों वर्षों तक तपस्या की थी। इस दिन विशेष रूप से पवित्र गंगा में डुबकी लगाने से मनुष्य के सभी दुराचार नष्ट हो जाते हैं। इस दिन मां अन्नपूर्णा का जन्मदिन भी मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय तृतीया के दिन महर्षि वेद व्यास ने महाभारत लिखना शुरू किया था। इसे पांचवां वेद माना जाता है। विहिप जिला सहमंत्री निशीकांत शर्मा ने कहा कि चिरंजीवी भगवान परशुराम हर अवसर पर अदृश्य रूप से विराजमान रहते हैं।

भगवान परशुराम ने ऐस अधर्मी राजाओं का वध किया जिन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन न करके गलत कार्यों को बढ़ावा दिया। मान्यता यह भी है कि अन्य अवतारों की तरह परशुराम आज भी पृथ्वी पर निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया जिसे हम सभी अक्षय तृतीया के नाम से जानते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप जिला उपाध्यक्ष बीरभान निर्मल ने की। कार्यक्रम में विहिप जिला सहमंत्री निशीकांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बीरभान निर्मल, पंडित विशाल शांडिल्य, पार्षद आरएस धानियां, पार्षद रवींद्र बंटी मौजूूूद रहे।
जन्मोत्सव कार्यक्रम का दिया न्योता
गुहला चीका। आगामी 17 मई को पहरावर (रोहतक) में आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

इस मौके पर प्रदेश के सहकारिता, कारागार, एवं पर्यटन मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा मंगलवार को चीका प्रवास के दौरान भाजपा नेता राजेश पिंटू व नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष अमनदीप शर्मा के निवास पर पहुंचे जहां पर राजेश पिंटू ने डॉ. अरविंद शर्मा का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान डॉ. अरविंद शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का न्योता दिया। डॉ. शर्मा ने बताया कि इस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से प्रदेश में संत महापुरुष सम्मान व विचार प्रसार योजना लागू की गई है। जिसके तहत सभी महापुरुषों की जयंती सरकार द्वारा मनाई जाती है।


राजेश पिंटू ने डॉ. अरविंद शर्मा को शाल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सलिंद्र वाल्मीकि, शीशन चाबा, अनाज मंडी प्रधान कर्म चंद गर्ग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed