फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   TGT Science Surendra Kumar Sharma will receive the Global Role Model Award

Kaithal News: टीजीटी साइंस सुरेंद्र कुमार शर्मा को मिलेगा ग्लोबल रोल मॉडल अवार्ड

Sat, 23 Aug 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 23 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
TGT Science Surendra Kumar Sharma will receive the Global Role Model Award
कैथल। राजकीय माध्यमिक विद्यालय अटेला में सेवारत टीजीटी साइंस सुरेंद्र कुमार शर्मा को सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से ग्लोबल रोल मॉडल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान पांच अक्टूबर 2025 को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ ने बताया कि सुरेंद्र कुमार शर्मा विद्यार्थियों को विज्ञान विषय में रुचि दिलाने के साथ-साथ उन्हें नैतिक मूल्यों, जीवन मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक कर रहे हैं। वे बच्चों को सरकारी एवं गैर-सरकारी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में विशेष प्रयासरत हैं और स्वयं भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर विद्यार्थियों को प्रेरित करते हैं। टीजीटी साइंस सुरेंद्र कुमार शर्मा का मानना है कि शिक्षा का असली उद्देश्य केवल अंकों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और कर्तव्यनिष्ठा की भावना पैदा करना चाहिए। इसी सोच के चलते वे विद्यालय और समाज में एक आदर्श शिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed