फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tension in Guhana and Haripura villages over water drainage

पानी की निकासी को लेकर गुहणा और हरिपुरा गांवों में तनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tension in Guhana and Haripura villages over water drainage
गांव हरिपुरा और गुहणा के बीच से निकाले गए माईनर के कारण बारिश के पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई है। हरिपुरा की ओर एकत्रित हुए पानी की निकासी के मकसद से मंगलवार रात को अज्ञात व्यक्तियों ने माईनर को तोड़ दिया। इस बात को लेकर गांव गुहणा के लोगों में रोष फैल गया और वे भी माईनर पर जा पहुंचे। बुधवार दोपहर को दोनों गांवों के लोग आमने-सामने होने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। एसडीएम संजय कुमार सहित डीएसपी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और टूटे हुए माईनर को बंद करवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव हरिपुरा व गुहणा के बीच पांच साल पहले नया माईनर बना है। इस माईनर के बन जाने के बाद से ही हरिपुरा की ओर कई गांवों से बारिश का पानी आकर एकत्रित हो जाता है। तीन दिन तक चली बारिश के बाद भी इस क्षेत्र में भारी मात्रा में पानी जमा हो गया। मंगलवार रात को किसी ने इस माईनर को एक जगह से तोड़ दिया। जिस कारण पानी का फ्लो गांव गुहणा की ओर हो गया। इस बात की सूचना मिलते ही गांव गुहणा के लोग भी माईनर पर जा पहुंचे। उधर, मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को भी लगी तो एसडीएम संजय कुमार सहित कलायत से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझा-बुझाकर माईनर को बंद करवाया।
विज्ञापन

गांव गुहणा के लोगों ने कहा कि यदि पानी इसी तरह से उनके गांव की ओर गया तो गांव में पानी घुस जाएगा। साथ में डेरे भी डूब जाएंगे। इसी कारण गांव के लोग इस माईनर के तोड़े जाने का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम कैथल संजय कुमार ने कहा कि कई गांवों का पानी हरिपुरा की ओर आया था। कुछ एक शरारती तत्वों ने माइनर को गुहणा की ओर तोड़ दिया। काफी जद्दोजहद के बाद दोनों पक्षों को समझाया गया है। पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था करवाई जाएगी। अब तोड़े गए माईनर को बंद कर दिया गया है।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि वैसे तो यह मामला सिविल प्रशासन का है। पुलिस मौके पर गई थी। मामला शांत व स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed