{"_id":"680bf39835eeb636c80d7f9a","slug":"tension-during-demonstration-outside-mosque-in-sewan-police-force-deployed-kaithal-news-c-18-1-knl1004-632529-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन में मस्जिद के बाहर प्रदर्शन के दौरान तनाव, पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन में मस्जिद के बाहर प्रदर्शन के दौरान तनाव, पुलिस बल तैनात
Sat, 26 Apr 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन/ कैथल। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को सीवन नगर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। एक मस्जिद के बाहर रोष प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। तनाव को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने मामले में संज्ञान लेते हुए मस्जिद के आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दे दिए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहलगाम की घटना को लेकर देशभर के लोगों में गुस्सा है। सीवन नगर में शुक्रवार को मस्जिद के बाहर हिंदू संगठनों के लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। इसको लेकर दोनों समुदायों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ता देख जागरूक लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी।
विज्ञापन
मौके पर स्थिति बिगड़ने से पहले ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामलें को शांत कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम अजय कुमार व डीएसपी गुरविंद्र थाना सीवन पहुंचे और वहां मौजूद दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की।
प्रशासन ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील
एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि पहलगाम में हुई बर्बर वारदात पर पूरे देश में गुस्सा है। इसको देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। सभी लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई है। डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
मुस्लिम समाज बोला, कठोर कार्रवाई हो
कैथल। सिरटा रोड पर मुस्लिम समाज के लोगों ने भी पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना रोष जताया।
सिरटा रोड पर प्रदर्शन के दौरान मौलाना सईद उर रहमान ने कहा कि पड़ोसी देश की इस नापाक हरकत से देशभर के मुसलमानों में रोष है। वे इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। कहा कि वे केंद्र सरकार से सभी आतंकियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग करते हैं। संवाद