{"_id":"697286b103a9b2aa13085334","slug":"ten-months-after-their-marriage-the-wife-of-a-navy-officer-committed-suicide-kaithal-news-c-18-1-knl1004-830427-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शादी के 10 माह बाद नाैसेना के जवान की पत्नी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शादी के 10 माह बाद नाैसेना के जवान की पत्नी ने दी जान
Fri, 23 Jan 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। पिहोवा क्षेत्र के सारसा गांव में एक नवविवाहिता द्वारा फंदा लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय सिमरन के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज 10 माह पहले 21 मार्च 2025 को भारतीय नौसेना में तैनात नितिन वर्मा के साथ हुई थी। सिमरन मूल रूप से कैथल जिले के भागल गांव की रहने वाली थी और अपने दो भाइयों की इकलौती बहन थी।
घटना के समय सिमरन की सास नीलम घर पर मौजूद थी, जबकि पति नितिन वर्मा गोवा में प्रशिक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात था। मायके पक्ष को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि उस समय सिमरन का शव बेड पर पड़ा था, जबकि उसके गले पर रस्सी के स्पष्ट निशान थे।
मृतका के भाई मोहित वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही सिमरन को कम दहेज लाने के ताने दिए जाने लगे थे। सास नीलम, जेठ रवि, जेठानी चेतना और पति नितिन उस पर दहेज को लेकर लगातार मानसिक दबाव बनाते थे। छुट्टी पर घर आने पर पति तलाक की धमकी देता था और उसे घर में न रखने की बात करता था, जिससे सिमरन मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगी थी।
विज्ञापन
मायके पक्ष का दावा है कि सिमरन की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। मृतका के नाना सीताराम ने आरोप लगाया कि शादी से पहले ससुराल पक्ष ने भव्य पैलेस में विवाह का दबाव बनाया था। शादी के बाद कार की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि रिश्तेदारों की मिलनी पूरी न होने पर सिमरन को अपमानित किया जाता था और कई बार उसे भोजन तक नहीं दिया जाता था।
परिजनों ने बताया कि मकर संक्रांति से एक दिन पहले सिमरन मायके आई थी और ससुराल जाने से इनकार कर रही थी, लेकिन समझा-बुझाकर उसे वापस भेज दिया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मायका पक्ष ले गया शव, बन नहीं सकी सहमति
पोस्टमार्टम के दौरान लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी के बाहर दोनों गांवों के पंचायती लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शव को किस पक्ष द्वारा ले जाया जाए, इसको लेकर करीब दो घंटे तक पंचायत चली। भागल गांव और सारसा गांव के लोगों के बीच तीखी बहस भी हुई। अंततः मायका पक्ष ने शव ससुराल वालों को सौंपने से इनकार कर दिया और अपने साथ ले गया।
चिकित्सकों के पैनल से कराया गया पोस्टमार्टम
थाना सदर पिहोवा प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति नितिन वर्मा, सास नीलम, जेठ रवि और जेठानी चेतना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 (हत्या) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से करवाया गया है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।