फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Temprature in Kaithal croses 45 degree marks

पारा 45.5 डिग्री : आसमान से बरसी आग, बीते रिकॉर्ड टूटे

Fri, 30 May 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Fri, 30 May 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
Temprature in Kaithal croses 45 degree marks
कैथल। कैथल जिले में गर्मी ने सीजन के पिछले सारे रिकॉर्ड वीरवार को तोड़ दिए। वीरवार को शहर का तापतान 45 डिग्री सेल्सियस पार कर गया और ऐसा लगा रहा था कि मानो शहर में सब कुछ झुलस रहा हो।
विज्ञापन


शहर की सड़कों और बाजारों में इसी कारण सन्नाटा पसरा हुआ था। पारा बढ़ने से चली लू के थपेडे़ ने राहगीरों, स्कूल बच्चों और महिलाओं की ‘उफ’ और ‘आह’ निकाल दी। वीरवार को कैथल में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री और वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


वीरवार को सूर्यदेव सुबह से ही अंगारे बरसाना शुरू कर दिए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप का प्रकोप बढ़ता गया। दोपहर के समय हवाएं गर्म लू में तब्दील हो गईं। जिस कारण विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालक मुंह पर कपड़ा लपेट कर बाहर निकलते हुए दिखे। शहर में दोपहर के समय पिहोवा चौक, क्वालिटी चौक, छोटू राम चौक, करनाल रोड और छात्रावास रोड सुनसान दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में दुबके लोग
शहर वासी मनोज कुमार अशोक कुमार, प्रदीप सिंह, अनुज कुमार, पुनीत कुमार, बिट्टू तंवर, अनिल कुमार, विकास और धर्मबीर सैनी ने कहा कि लू के चलते आम जनजीवन पर बुरी तरह से असर पड़ रहा है। दिन में घरों से बाहर निकलना ही मुश्किल हो गया है। सुबह एवं शाम को ही घरों से बाहर निकलना पड़ता है।

बारिश का होना जरूरी
कृषि वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा ने बताया कि वीरवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। उन्होंने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक गर्मी बहुत अधिक रहती है। देर रात जाकर ही कुछ गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। उन्हाेंने कहा कि इस समय गर्मी होना आने वाले समय में बरसात के लिए निहायत ही जरूरी है।


बच्चों का रखें विशेष ख्याल

बाल रोग विशेषज्ञ डा. जसमेर सिंह ने कहा कि ऐसे मौसम में बच्चों का स्वास्थ्य जल्द बिगड़ता है। इसीलिए बच्चों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। उन्हें लू से बचाकर रखें। जितना हो सके पानी पिलाते रहें। ज्यादा ठंडी खाने की वस्तुओं से परहेज रखें। उल्टी और दस्त होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed