फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Temperature drops due to storm, vegetables get damaged

Kaithal News: अंधड़ से पारा लुढ़का, सब्जियों को नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Temperature drops due to storm, vegetables get damaged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में बुधवार रात के समय तेज हवाएं चलने के बाद आए तूफान के बाद वीरवार को मौसम में बदलाव हुआ है। इससे वीरवार सुबह के समय तो लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन दोपहर के समय फिर से लोगों को गर्मी ने खूब सताया।

उधर, मौसम में हुए बदलाव के बाद अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, तेज आंधी-तूफान से जिलेभर में कई स्थानों पर वृक्ष व बिजली के खंभे सड़कों पर टूट कर गिर गए।
विज्ञापन


इस कारण इन सड़कों से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। मौसम में आए बदलाव के तहत दोपहर के समय ठंडी हवाएं लू में बदली। मौसम विभाग ने अगले एक दिन तक जिले के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। किसानों के अनुसार बुधवार को तूफान के आने के बाद हुई हल्की बारिश के कारण सब्जियों को नुकसान हुआ। यदि अब तेज बारिश आई तो और अधिक सब्जियों को नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत अभी शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना है। बताया कि वीरवार को अधिकतम तापमान किसान इस समय अपने खेतों में लगाई गई फसल में पानी बिल्कुल भी न दें। इससे नुकसान होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed