{"_id":"656249f8bd9eeb1c78085384","slug":"tell-the-students-about-the-ill-effects-of-drugs-kaithal-news-c-18-1-knl1004-270885-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्राओं को बताए नशे के दुष्परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्राओं को बताए नशे के दुष्परिणाम
Sun, 26 Nov 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नशे से आजादी मुहिम के तहत पुलिस टीम ने कन्या स्कूल में जाकर छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम बताए। इंस्पेक्टर सतीश कुमार, पीएसआई रामलाल, एचसी सुखबीर सिंह व एचसी सुनील कुमार ने छात्राओं व आमजन को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इसका सेवन किसी भी नागरिक के लिए किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है। नशा करने वाले व्यक्ति को सभी हीन दृष्टि से देखते हैं और इस प्रकार का व्यक्ति समाज में अपना मान-सम्मान खो देता है। उन्होंने कहा कि नशे के धंधे में लिप्त कुछ लोग चंद पैसे कमाने के चक्कर में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं जो सरासर गलत है। अगर कहीं पर भी नशे के कारोबार का पता चले तो बेझिझक व बिना डर के पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस मौके पर उन्होंने छात्राओं को नशा नहीं करने की शपथ भी दिलाई।