फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tell students about the side effects of drugs

Kaithal News: विद्यार्थियों को बताए नशे से होेने वाले दुष्प्रभाव

Thu, 21 Sep 2023 12:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 21 Sep 2023 12:21 PM IST
विज्ञापन
Tell students about the side effects of drugs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में तंबाकू निषेध प्रकोष्ठ, लैंगिक असमानता समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ समिति, स्वामी विवेकानंद युवा प्रकोष्ठ एवं एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. ऋषिपाल ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए।

यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के प्रधान चौ. तेजवीर सिंह के मार्गदर्शन में में सम्पन्न हुआ। संयोजिका डा. सुरभि अदलखा ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभिक चरण में गांव कौल में रैली का आयोजन किया गया एवं संदेश प्रसारित किया कि विद्यार्थी न तो तंबाकू का सेवन स्वयं करेंगे और न ही महाविद्यालय के आसपास या समाज में किसी को सेवन करने देंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के द्वितीय चरण में महाविद्यालय के विद्यार्थियों कीओर से शपथ ग्रहण की गई कि वे समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग देंगे। कार्यक्रम की सह संयोजिका डा. पुष्पा एवं डा. सोनिया रानी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की संयोजिका डा. सुरभि अदलखा ने समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed