{"_id":"6744ea54256ecd9fd10e5454","slug":"tell-safety-tips-to-girl-students-kaithal-news-c-18-1-knl1004-526999-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्राओं को बताए सुरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्राओं को बताए सुरक्षा के गुर
Tue, 26 Nov 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। महिला पुलिस थाना की दुर्गा शक्ति की टीम ने सोमवार को आईजी काॅलेज में छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराध, डायल 112, ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम और दुर्गा शक्ति एप की जानकारी दी। इस मौके पर छात्राओं को सुरक्षा बरतने के लिए कई गुर बताए गए। साथ ही उन्हें कई जानकारियां भी दी गीं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ छेड़खानी, बलात्कार, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज हत्या, एसिड अटैक और महिला तस्करी इत्यादि अपराध हो रहे हैं, जिनसे महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत से कानून तो बनाए ही गए हैं। इनके साथ-साथ मुसीबत में फंसी महिलाओं की तुरंत सहायता के लिए दुर्गा शक्ति एप व दुर्गा शक्ति फोर्स भी तैयार की गई है।
उन्होंने बताया इन पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जल्द पहुंचकर पीड़िता को सुरक्षा मुहैया करवाती है। इसके अतिरिक्त पढ़ाई करनी वाली छात्राएं व कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित उनके घर पर पहुंचाने के लिए हरियाणा पुलिस ने ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू किया गया है। जो छात्राएं व महिलाएं देर रात सुरक्षित सफर करने के लिए 112 डायल करके पुलिस सहायता ले सकती है। ॉ
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सुरक्षा का सबसे बड़ा तरीका यह है कि यदि रास्ते में कोई उनका पीछा करता है या रास्ता रोकने की कोशिश करता है तो तुरंत दुर्गा शक्ति एप या 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दें। इस संबंध में आप अपने अभिभावकों या अध्यापकों को भी बताए, ताकि समस्या का समाधान समय रहते किया जा सके।
इन सबके अलावा भी यदि आपके आसपास किसी अन्य महिला या किसी ओर तरीके का अपराध होता है तो उसके संबंध में भी तुरंत पुलिस को सूचना दें। इसके अतिरिक्त छात्राओं को साइबर अपराधों बारे भी जागरूक किया गया। बताया गया कि कॉल या मैसेज पर किसी से भी अपनी निजी जानकारी सांझा ना करें। साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करके शिकायत दें।