फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tehsildar sought information from BLOs regarding the special intensive revision program.

Kaithal News: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए तहसीलदार ने बीएलओ से ली जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar sought information from BLOs regarding the special intensive revision program.
कलायत। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के महत्वपूर्ण कार्य को तिथिबद्ध किए जाने और त्रुटिहीन किए जाने के लिए तहसीलदार अजय कुमार ने बूथ लेवल अधिकारियों की कन्या प्राथमिक विद्यालय में बैठक ली। उन्होंने बीएलओ से बातचीत की और आ रही समस्याओं के बारे में सुना। बीएलओ ने अधिकारी को बताया कि दोपहर में गर्मी के कारण ज्यादातर मकान बंद मिलते हैं। इसके अलावा पुरुष काम पर बाहर होते हैं और घर की महिलाएं कोई भी जवाब देने से परहेज करती हैं। इसलिए एक बीएलओ को घर के पुरुष से बात करने के लिए कई-कई बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अधिकारी ने बीएलओ की समस्याओं को सुन कर उनके त्वरित समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका की ओर से कलायत नगर में लगातार मुनियादी करवाई जा रही है कि इस कार्य में अपेक्षित सहयोग किया जाए। इस अवसर पर सुपरवाइजर प्रकाश रवि गर्ग, बीएलओ बाला देवी, शशि बाला, उषा देवी, नीलम रानी, रीना देवी, रेखा देवी और सुखबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed