फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Teenager raped and forced into prostitution

Kaithal News: किशोरी से दुष्कर्म कर देह व्यापार में धकेला

Sun, 23 Feb 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 23 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped and forced into prostitution
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। थाना शहर क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामना आया है। यही नहीं आरोपियों ने किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म किया और बाद में पीड़ित को देह व्यापार में भी धकेल दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़ित किशोरी का आरोप है कि आरोपी पहले तो उसे एक पार्क से काम देने का झांसा देकर अपने होटल ले गए और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे होटल में ही देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। यही नहीं, जिन युवकों के साथ किशोरी के संबंध बनवाते थे, बाद में उन युवकों को ब्लैकमेल करके रुपये की मांग करते थे।
विज्ञापन


इस संबंध में जब पीड़िता की बहन को पता चला तो उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब छह महीने पहले उसकी 17 वर्षीय बहन एक पार्क में सैर के लिए गई हुई थी। वहां पर उसे आरोपी बलिंद्र मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उसे अपने होटल में काम देने का झांसा दिया और वहां बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान की धमकी दी। बाद में आरोपी उससे होटल में ही देह व्यापार करवाने लगा। पीड़ित के मुताबिक, जिन युवकों के साथ उसके संबंध बनवाता था, बाद में उन्हें भी ब्लैकमेल करता था।


लड़की के मुताबिक, आरोपी ने करनाल रोड पर अपना होटल बना रखा है। आरोप है कि इस मामले में आरोपी प्रदीप ने भी उसका साथ दिया था। उसने भी उसकी बहन के साथ संबंध बनाए। शहर थाना प्रभारी गीता ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed