फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Teen injured in road accident dies

Kaithal News: सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की मौत

Sun, 07 Sep 2025 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 07 Sep 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Teen injured in road accident dies
कलायत। बात्ता व ब्राह्मणीवाला के बीच हुई सड़क दुर्घटना में घायल 13 वर्षीय किशोर प्रतीक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता की शिकायत पर कलायत थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में मृतक प्रतीक के पिता जसवंत ने बताया की वह सफाई कर्मचारी है। उसके एक बेटा व एक बेटी है। शुक्रवार सायं करीब 5:15 पर उसे फोन से सूचना मिली की तुम्हारे बेटे प्रतीक का गांव के पास ही कार से एक्सिडेंट हो गया है और उसे इलाज के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल में लाया गया है।
विज्ञापन

उस समय वह कैथल में ही था तो तत्काल अस्पताल पहुंचा और देखा की उसके घायल बेटे को गांव के ही बलराज व दिनेश अस्पताल लाए हैं। चिकित्सकों की टीम ने घायल की हालत देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसके नाबालिग बेटे की मौत हो गई। जसवंत ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा साइकिल पर घूम रहा था। जब वह ब्राह्मणीवाला से बात्ता की सडक़ पर पहुंचा तो एक कार ने उसे सीधी टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। गाड़ी चालक का नाम दिनेश है और वह भाणा गांव का रहने वाला है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed