{"_id":"6605e23ec49ce7ed740603cc","slug":"teams-will-keep-an-eye-on-code-of-conduct-violations-kaithal-news-c-18-1-knl1004-356966-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आचार संहिता उल्लंघन पर नजर रखेगी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आचार संहिता उल्लंघन पर नजर रखेगी टीमें
Fri, 29 Mar 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से अब आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम व स्टेटिक सर्विलेंस टीम गठित कर दी है। ये सभी टीमें आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखेंगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी प्रशांत पंवार ने दी है।
उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने को लेकर अलग-अलग टीमों का गठन किया है। उन्होंने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना करवाने के लिए जिला की चारों विधानसभाओं गुहला, कलायत, कैथल एवं पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 एफएसटी व 17 एसएसटी बनाई गई हैं। इन टीमों को अलग-अलग क्षेत्र दिया है। इन टीमों के सदस्यों की ओर से आदर्श चुनाव आचार संहिता से संबंधित शिकायतों का निवारण किया जाएगा।
डीसी ने कहा कि संबंधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का आचार संहिता का उल्लंघन जैसे कि अवैध प्रचार सामग्री, पैसे व वस्तु का वितरण, मतदाता को किसी भी प्रकार का प्रलोभन, आदि विषयों पर अपनी पैनी नजर रखेंगी। फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम एप और कंट्रोल रूम के माध्यम से मिली सूचना और शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी। वहीं, स्टेटिक सर्विलेंस टीम निर्धारित नाकों पर वाहनों की चेकिंग करेंगी, ताकि अवैध धनराशि, शराब आदि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक न ले जाई सके। किसी भी प्रकार संदिग्ध प्रकार की बरामदगी होने पर तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित करेंगी।
विज्ञापन
रैली एवं जनसभाओं पर रहेगी वीडियो सर्विलांस टीम की नजर
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक वीडियो सर्विलांस टीम (वीएसटी) व एक-एक वीडियो व्यूइंग टीम (वीवीटी) बनाई गई हैं। वीएसटी टीम संबंधित क्षेत्र में आयोजित होने वाली रैली एवं जनसभा पर नजर रखेगी। वहीं, हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक अकाउंट टीम भी गठित की जा चुकी हैं। प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे खर्च का लेखा जोखा रखेगी। सभी निर्वाचन क्षेत्र के लिए असिस्टेंट एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर को भी तैनात किया है।
जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे एक-एक पिंक बूथ
कैथल। लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र गुहला, कलायत, कैथल तथा पूंडरी में एक-एक पिंक बूथ बनाया जाएगा। पिंक बूथ की कमान महिला कर्मचारियों के हाथ में होगी। इन पिंक बूथों में पीने के लिए स्वच्छ पानी, बैठने की व्यवस्था, बच्चों के खेलने की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था की जाएगी।
यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी है बताया कि पिंक बूथों को मतदान के दिन खास अंदाज में सजाया जाएगा। इन बूथ पर महिला कर्मचारियों व महिला सुरक्षाकर्मियों को ही तैनात किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 25 मई को हरियाणा के सभी जिलों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। मतदान की सभी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पिंक बूथ बनाने का मुख्य मकसद महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना है ताकि वे वोट डालने के लिए घर से बाहर आएं और अपने अनुकूल वातावरण में मताधिकार का प्रयोग करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि जिले में पिंक बूथ बनाने के लिए अभी स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। इन पिंक बूथों में निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मॉडल बूथ बनाया जाएगा। जहां मतदाताओं के लिए सेल्फी प्वाइंट सहित अन्य विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसी प्रकार जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में यंग वोटर बूथ भी बनाए जाएंगे। यहां पर युवा स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाएगी। संवाद