फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Team of Rupesh and Sneha tops in tug of war

Kaithal News: रस्साकशी में रूपेश, स्नेहा की टीम अव्वल

Sun, 26 Nov 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 26 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Team of Rupesh and Sneha tops in tug of war
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जींद रोड स्थित पवनार हाई पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव मनाया। प्रतियोगिता में म्यूजिकल चेयर, लेमन रेस, तीन टांग दौड़, रस्साकशी, 100 मीटर दौड़ सहित अन्य मुकाबले हुए। रस्साकशी में नौवीं व दसवीं कक्षा के रूपेश तथा स्नेहा की टीम ने अव्वल रहीं।

इससे पूर्व प्रधानाचार्य जोगिंद्र ढुल ने वार्षिक खेल उत्सव का रिबन काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा खेलों से बच्चों में सहयोग की भावना आती है। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेल इंचार्ज राकेश पंजेठा व केवल कृष्ण ने बताया कि विद्यालय के लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


म्यूजिकल चेयर में दसवीं कक्षा की मनप्रीत, लेमन रेस में दूसरी कक्षा की अंशिका व कक्षा छठी का इशू, तीन का टंगिया दौड़ में छठी का लविश तथा सातवीं का कार्तिक शर्मा, 100 मीटर दौड़ में नर्सरी से आर्यन प्रथम तथा दृष्टि द्वितीय, कक्षा पांच का युवराज, चौथे स्थान पर कक्षा पहली का मनप्रीत रहा। रस्साकशी में नौवीं व दसवीं कक्षा के रूपेश तथा स्नेहा की टीम ने बाजी मारी। लूडो में दिव्या, पिल्लो पासिंग में पांचवीं का अमित, आठवीं से अक्षित व 10वीं की ज्योति प्रथम रही। टोकरी में बॉल डालने की प्रतियोगिता में प्राइमरी कक्षा की महक, देवांश, केशव, निहाल, कार्तिक व रवि अपनी कक्षाओं में प्रथम रहे। म्यूजिकल चेयर में आठवीं की प्रीति तथा कबड्डी में दसवीं कक्षा के रजत की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ी ज्योति ने बताया कि वह वर्षभर सुबह-शाम अभ्यास करती हैं तभी यह सफलता मिली है। रेफरी के रूप में रोहताश शर्मा, ज्योति संधू, गीता शर्मा, गीता बनवाला, अंजू शर्मा, श्रवण कुमार, रितु, प्रीति, सुमन, ज्योति शर्मा व कमलेश ने न्याय प्रिय भूमिका अदा की।


प्रबंधक राजश्री ने विद्यालय के अध्यापक वृंद, खिलाड़ियों एवं दर्शक छात्र-छात्राओं को खेल वार्षिक उत्सव की बधाई दी। प्रबंधक ने प्रधानाचार्य जोगिंद्र ढुल के साथ खिलाड़ियों को सम्मानित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed