फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Teachers said new education system is good f

शिक्षाविदों ने किया नई शिक्षा नीति का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Teachers said new education system is good f
सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा में कई प्रकार के बदलाव करने का फैसला लिया गया है। जिले के शिक्षाविदों ने नई नीति का स्वागत किया है। उनका कहना है कि नई नीति के तहत बच्चे अपनी रुचि अनुसार विषय ले सकेंगे और दूसरा शिक्षा को रोजगार प्रदान करने वाली बनाया जाएगा। देश में रोजगार के अवसर जितने ज्यादा होंगे, देश की स्किल पावर और मैन पावर उतनी ही ज्यादा मजबूत होगी।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल की प्रिंसिपल बिमला सिरोही ने बताया कि इस नीति से बच्चों पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। नई नीति में स्किल पर विशेष ध्यान दिया गया है। बच्चा अच्छी तरह से शिक्षा ग्रहण कर सकेगा।
विज्ञापन

दर्शन एकेडमी के प्रिंसिपल सुशील कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति में अगर बच्चा तीन साल की डिग्री करता है और उसे पढ़ाई छोड़नी पड़ जाए तो उसे एक वर्ष पढ़ने पर सर्टिफिकेट, दो पर डिप्लोमा और पूरे तीन साल पर डिग्री का प्रावधान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉली चाइल्ड स्कूल के प्रिंसिपल अशोक अरोड़ा ने कहा कि नई शिक्षा नीति में बच्चों को व्यवहारिक शिक्षा दी जाएगी। शिक्षा रोजगारपरक होगी तो बच्चे खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालने में सक्षम होंगे। रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
शिक्षा भारती स्कूल कलायत के प्रिंसिपल जितेंद्र सिंह ने कहा कि नई नीति महत्वपूर्ण है। यह बदलाव जरूरी था। देश के शिक्षकों को भी लाभ होगा। पांचवी तक बच्चे क्षेत्रीय भाषा में पढ़ेंगे, जिससे उन्हें पढ़ने में आसानी होगी।

ओमप्रभा जैन सीनियर मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल लक्ष्मी जिंदल ने कहा कि बच्चे मन लगाकर पढ़ सकेंगे और उनका आईक्यू लेवल अच्छा होगा। रुचि अनुसार विषय लेने पर बच्चों के नंबर भी अच्छे आएंगे। यह बदलाव समय की मांग और जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed