{"_id":"63320f53f4ecd97a9650d4e3","slug":"teachers-demonstrated-in-mini-secretariat-kaithal-news-knl1224920176","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने किया लघु सचिवालय में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने किया लघु सचिवालय में प्रदर्शन
विज्ञापन
शिक्षकों ने सोमवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अध्यापकों ने राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान सुरेश द्रविड़ पर दर्ज राजद्रोह के केस को वापस लेने की मांग उठाई।
शिक्षक तालमेल कमेटी के जिला संयोजक सतबीर गोयत की अगुवाई में प्रदर्शनकारी अध्यापकों ने मांग के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।
इसके बाद शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने अपना ज्ञापन एसएचओ सिविल लाइन को सौंपा। इस दौरान गोयत ने बताया कि फैसला किया गया है कि शिक्षक तालमेल कमेटी के निर्णय अनुसार 28 सितंबर को जन शिक्षा अधिकार मंच लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करेगा।
साथ ही शहीद भगत सिंह जयंती से लेकर महात्मा गांधी जयंती तक लघु सचिवालय पर पड़ाव डालेगा। इस अवसर पर हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के चेयरमैन ईश्वर ढांडा व जिला प्रधान जितेंद्र करोड़ा, शारीरिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान रमेश चहल, शमशेर सिंह व वीरेंद्र सिंह, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान विजेंदर मोर, तरसेम सिंह व कृष्ण आर्य व सरदूल सिंह, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान बलबीर सिंह, राजेश बेनिवाल, मजेंदर सिंह, जय प्रकाश मोर, टीपू, संदीप आदि मौजूद रहे।