फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   teachers day, celebrated, students, kaithal

जिले भर में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

Tue, 06 Sep 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 06 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
teachers day, celebrated, students, kaithal
कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जिले भर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल कॉलेजों में कार्यक्रमों का आयोजन कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इंदिरा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे अध्यापक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीजीपी बलजीत सिंह संधू ने भाग लिया। वहीं समारोह की अध्यक्षता स्कूल समिति के प्रधान जेबी खुरानिया ने की। शिक्षक दिवस पर प्रबंधक कमेटी ने अध्यापकों को तोहफे देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब कैथल गोल्ड, लायंस क्लब कैथल फॉर्चून व प्रबंधक कमेटी के सदस्य तथा शहर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मुख्य अतिथि बलजीत सिंह संधु ने स्टॉफ के कार्यों व छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम की प्रशंसा की। समारोह के अंत में स्कूल प्रधान जेबी खुरानिया व प्रिंसिपल वीना अग्रवाल ने सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। डीजीपी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के मार्गदर्शक हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही बच्चे राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं।
विज्ञापन


शिक्षक वर्ग पर बच्चों के भविष्य संवारने का बड़ा दायित्व : फौजी
जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व जाट शाइङ्क्षनग स्टार स्कूल में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संस्थान प्रबंधक समिति के प्रधान रणबीर फौजी ने बतौर मुख्य अतिथि ीागलिया। समारोह में शिक्षकों व मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। वहीं बच्चों ने संगीत की स्वरलहरियों में गुरुओं को किया। नमन कार्यक्रम मे ं संगीत अध्यापक मा. श्याम सुंदर को किया सम्मानित किया गया। साथ ही स्कूल का नाम रोशन करने वाली 12वीं कक्षा में जिले में अव्वल रही छात्रा आंचल को भी प्रधान ने 2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य फूल ङ्क्षसह मान ने आभार व्यक्त किया। जाट शाईङ्क्षनग स्टार स्कूल के प्रधानाचार्य जेएस चहल ने स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य फूल ङ्क्षसह मान व जेएस चहल, जाट कालेज प्राचार्य केके अग्रवाल, बीएड कालेज प्राचार्य डा. दिनेश, जाट बहुतकनीकी कालेज के प्राचार्य सतीश ङ्क्षसगला, पीआरओ महेंद्र खन्ना, गल्र्ज ङ्क्षवग प्रभारी सुदेश ढुल सहित कार्यकारिणी सदस्यों में राधाकृष्ण, रणबीर श्योकंद, रामचंद्र राविश, सतनारायण, धर्मपाल नैन, बलबीर ढुल, राजेंद्र रमाणा, बलिंद्र शेरगढ ़, कोलेजियम सदस्य बलबीर हजवाना, सतबीर चंदाना, डा. मोकम, चंद्रप्रकाश करोड़ा भी मौजूद थे।
विज्ञापन


चंदाना गेट स्थित एसएस बाल सदन सीनियर सैकेंडरी स्कूल में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य रवि भूषण गर्ग ने बच्चों को शिक्षक दिवस की महता बताते हुए अपने संबोधन में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस अवसर पर श्री मती राजरानी गर्ग, कुसुम लत्ता, नरेश गर्ग, जगदीश गुप्ता, हिमांशु गर्ग, ओमनाथ च_ा, योगिता गर्ग, सपना सिंगला, कुसुम लत्ता, एकता गर्ग, प्रवीन सैनी, कविता सैनी, सीमा सैनी, तृप्ता शर्मा, तम्मना कैरो, सुमन ठाकुर, आरती धीमान, रेखा रानी, आशु बिन्द्लिश सहित सभी स्कूल सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानस में प्रधानाचार्य जिले सिंह के नेतृत्व में अध्यापक मुकेश कुमार, जय कुमार व गुरनाम सिह की देखरेख में अध्यापक दिवस मनाया गया।
ओम प्रभा जैन सीनियर माडल स्कूल में बतौर मुख्यतिथि संजीव सचदेवा रहे। स्कूल प्रबंधक समिति के प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया ने सभी बच्चों को शिक्षक के महत्त्व के बारे मे बताया।

बच्चों ने श्रृंखला बनाकर लिखा गुरवे नम:
पवनार पब्लिक स्कूल में बच्चों ने श्रृंखला बनाकर गुरवे नम: लिखा और अपने गुरुजनों को सम्मान दिया। स्कूल के मुखिया जोगेंद्र सिंह सहित प्रबंधक राजश्री ने बच्चों व अध्यापकों को मिठाई बंटवाई व शिक्षक के महत्त्व के बारे मे बताया।
वहीं हॉली चाईल्ड पब्लिक स्कूल मे प्रधान विवेकशील अरबंदा की रेखरेख में प्रधानाचार्य अशोक अरोडा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दर्शन अकादमी में सहसंचालिका नीतू सिंधवानी व रंजना गुगलानी व प्रधानाचार्य सुशील कुमार की देख में शिक्षक दिवस मनाया गया।

श्री राम कॉलेेज ऑफ एजुकेशन में प्रधान रवि सिंगला व प्रधानाचार्य अमीत सैनी ने बच्चों को शिक्षक दिवस के महत्त्व के बारे में बताया।

डीपीएस में बच्चों ने भव्य ढंग से मनाया शिक्षक दिवस
दिल्ली पब्लिक स्कूल मे शिक्षक दिवस मनाया गया। शिक्षक दिवस पर विद्यालय के सभी बच्चों ने भाषण, गीत, नृत्य, कार्ड मेकिंग व कक्षा कक्ष में अध्यापक की भूमिका पर प्रकाश डाला। स्कूल चैयरमैन सतीश बंसल ने इस पवित्र दिवस पर सभी शिक्षकों व शिक्षार्थियों को संबोधित किया और महान शिक्षकों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

नरड़ांचल स्क्ूल में हुआ आयोजन-नरड़ांचल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल प्रबंधक सुरेश नैन ने बताया कि पुस्तकें वह साधन है जिसके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच पुल का निर्माण कर सकते है। इस अवसर पर पुष्पा, प्रीती, पूजा, सुनील, संजय, राजेंद्र, प्रदेप व शिल्पा मौजूद रहे।

ओएसडीएवी में किया पूर्व राष्ट्रपति राधाकृष्णन को याद
ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक-दिवस के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या एंव क्षेत्रीय निदेशिका सुमन निझावन ने गुरू के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरू का दर्जा गोबिंद से भी ऊ पर होता है, क्योंकि गुरू की छत्र-छायामें ही शिष्य भगवान तक पहुंचने के मार्ग को ढूंढ सकता है।

राधा-कृष्णा स्कूल में आयोज:-इसी प्रकार से राधा-कृष्ण पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य एलएस लैलर के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने शिक्षकों को विशेष सम्मान दिया।
वहीं श्री ग्यारह रूद्री विद्या मंदिर में अध्यापक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि आरकेएसडी के प्रधानाचार्य ओपी गर्ग ने भाग लिया। संचालन किरण सिंगल ने किया। इस अवसर पर स्कूल के सभी सदस्य मौजूद रहे।
आईजी कॉलेज में प्रधान  सुरजीत बहादुर खुरानिया ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस अवसर पर प्रिंसिपल साधना ठुकराल, प्रबंधक समिति के उप प्रधान राम बहादुथर खुरानिया, अभय भसीन, राम स्वरूप, सुभाष शमाऱ व सतीश चावला उपस्थित रहे ।

ओएसडीएन में हुआ आयोजन:-जींद रोड पटेल नगर स्थित ओएसडीएन पब्लिक स्कूल में मुख्याध्यापक एमएस कौशिक ने दीप प्रज्जवलित करके की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रिंसीपल एमएस कौशिक सहित अध्यापकों ने बच्चों को संबोधित किया। बिस्किट गेम में साक्षी व प्रियंका तनेजा, नींबू गेम में सविता, सिक्कों के गेम में रेखा रानी विजय रही। इस अवसर पर मुकेश राविश, प्रियंका तनेजा, साक्षी, पूनम, रेखा, ज्योति, निशा, रीतू, कविता, राखी, लोकेश मित्तल, सोनिया, सीमा, मंजू, नेहा, परमजीत मौजूद रहे।

ऑक्सफोर्ड सीसै स्कूल कैथल में मैनेजिंग डायरेक्टर जगजीत माजरा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल कर अध्यापिकाएं सुनीता, भारती, सुनीता राविश, बबीता, कविता, मंजु, नूतन बेदी, सुनीता गिल, नीलम शर्मा, कमलेश शर्मा, सुषमा, बिमलेश, रजनी, अनीता मलिक उपस्थित रही।

वहीं लायंस क्लब कैथल सैंट्रल व भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की मोनिका खुराना, सविता गुप्ता, सुनीता रानी, सुनिता चावला, स्वाति मेहत्ता तथा स्कूल की लबे समय तक प्रधानाचार्या रही शकुंतला रानी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल जनक नरुला, क्लब के प्रधान रणवीर ाराशर, कृष्ण मिगलानी प्रोजैक्ट चेयरमैन, सचिव अजय दुआ अधिवक्ता, कोषाध्यक्ष मोहन शर्मा अधिवक्ता भी मौजूद थे।
वहीं हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य विपिन शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन कियागया। जिसमें मुख्यातिथि शरद चौधरी व अरविंद चौधरी भी मौजूद रहे।

गुहला-चीका में कई जगह आयोजन:-
गुहला-चीका में रावमा विद्यालय दाबा में प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा व् स्टाफ ने शिक्षक दिवस मनाया। इस अवसर पर प्राध्यापिका विजय लक्ष्मी, प्राध्यापक प्रवीन शर्मा, मनविन्द्र सिंह, पवन कुमार, दीप चन्द,  जसवंत सिंह, लखविंदर सिंह, सत्यवान, यादविंदर सिंह, जसवीर कौर, मुख्य शिक्षक सोमनाथ व शीलावंती जेबीटी उपस्थित रहे।

इसी प्रकार से ज्ञान दीप सीसै स्कूल चीका में प्रधानाचार्या सुमन लता गोयल व प्रबंधक परमानन्द गोयल ने छात्रों के जीवन में शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला।
एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चीका में प्रधानाचार्या हरप्रीत कौर की देखरेख में शिखक दिवस मनाया गया।

कलायत में धूमधाम से मनाशिक्षक दिवस
कलायत के श्री कपिल मुनि महिला कालेज में शिक्षक दिवस प्रिंसिपल डा. सुरेश अत्रेय के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयेजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के प्रबंधक कैप्टन राणा, धनराज गर्ग, मन्नू कपूर,भगवान दास ने भी अपने विचार रखे व सर्वपल्ली डाक्टर राधाकृष्णन को श्रद्धांजली दी।

एमडीएन स्कूल में संस्थापक डा.विजय कांसल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्या सुनीता कांसल, चेयरमैन एडवोकेट राजेन्द्र कु मार, मंच संचालक सुमित कौशिक सहित गोंविद शर्मा, सुखवीर शर्मा व सरजीत कौशिक ने विचार व्यक्त किए।
निर्मल पब्लिक स्कूल कलायत में प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा के नेृत्व में मुख्य सलाहाकार रविदत्त निर्मल, अंकुर निर्मल, अरूण निर्मल, संजय निर्मल की मौजूदगी में शिक्षक दिवस मना।

शिक्षा भारती स्कूल में प्राचार्य जितेन्द्र बिढ़ाण की देखरेख में बच्चों ने शिक्षक दिवस मनाया। शिक्षा भारती स्पोर्टस स्कूल के कोचों और शिक्षा भारती विद्या निकेतन के शिक्षको के बीच एक वालीवाल का मैच करवाया गया। जिसमें स्पोर्टस स्कूल के कोच विजयी रहे। शिक्षा भारती स्कूल के शिक्षको ओर स्पोर्टस स्कूल के कोचों के बीच एक 6-6 ओवर का क्रि केट मैच भी आयोजित करवाया गया।

बीआरडीएम पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस:-बीआरडीएम पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल वरुण जैन के नेतृत्व में भारत गर्ग, कविता भटनागर, रीतू मित्तल,अंजू शर्मा,किरण पाहुजा, नीना धीमान,कल्पना भटनागर, नीतू बंसल,,यशिका नेगी, माधवी हंस, रीतू गर्ग, रचना धीमान, गरिमा गर्ग, नीतू सिंगला,ममता सचदेवा,राहुल सिंगला,ज्योति दुआ की मौजूदगी में शिक्षक दिवस मना।

सीवन में भी हुए आयोजन:-गांव कांगथली के माता गुजरी स्कूल में प्रबन्धक हरजीत सिंह के नेतृत्व में, सीवन के स्टैपिंग स्टोन इंटरनैशनल स्कूल में प्राचार्य शैली मुंजाल के नेतृत्व में ममता, अंजलि, अंजू, ममता, रमन, शालू, सुनीता, बलजीत, शिल्पा, कविता किरण, रमनीक, राज, पूनम, नेहा की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन कियागया। गीता एसडी स्कूल में प्रबंधक इंद्रजीत मदान व समाजसेवी इजि. वेद प्रकाश मुंजाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

पूंडरी में हुआ कार्यक्रमों का आयेजन
 डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी में अध्यापक दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्राचार्या साधना बख्शी ने की।
इसी प्रकार से बीपीआर पब्लिक स्कूल पूंडरी में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक महेंद्र, प्राचार्या सीमा शर्मा, मुख्याध्यापिका नीना बिसला के अतिरिक्त शिक्षक वर्ग व छात्र वर्ग भी शमिल रहा। कार्यक्रम की शुरुआत तरनजीत छात्रा द्वारा भाषण के रूप में की गई।

चौधरी ईश्वर सिंह महिला शिक्षण महाविद्यालय फतेहपुर पूंडरी में भी शिक्षक दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डा. अनीता आर सिंह ने की। इस मौके पर प्रेमलता, नूतन, शर्मिला, नीना, सुदेश, रितु, सुनीता, मोनिका, निशा व सरिता उपस्थित थे।

आरएन स्कूल पूंडरी में स्कूल के चेयरमैन विनोद गर्ग ने स्टॉफ सदस्यों को सम्मानित किया।

राजौंद में कई जगह हुए कार्यक्रम
 सरस्वती पब्लिक स्कूल रोहेड़ा में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य आर के देशवाल ने डा.सर्वपल्ली राधा कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला।
गौरव उच्च विद्यालय रोहेड़ा में प्रधानाचार्य दर्शन सिंह मौण की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान जयपाल, राममेहर, राजेश कुमार, विनोद, बिजेंद्र, मनोज, विक्रम, अनिल, पूनम, सुनीता, रेखा, पूजा आदि मौजूद थे।
न्यू ट्रैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल किठाना में स्कूल प्रबंधक हरपाल सिंह ढांडा ने केक काटकर शिक्षक दिवस की शुभ कामना दी। इस दौरान प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने भी शिक्षक दिवस की शुभकामना दी।
वहीं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा गांव गोहरा खेड़ी स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुनील कुमार दीवान की अध्यक्षता में विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब के प्रधान हरनाम मदान, स्कूल के प्राचार्य जय भगवान शर्मा, रणवीर राणा, राज रमन दीक्षित, मनोज दुआ, चेयरमैन रणबीर राणा एवं वाईस चेयरमैन राज रमन दीक्षित रहे।


बच्चे बनें एक दिन के अध्यापक
आरसी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर गुरुओं का कार्य भार बच्चों ने सम्भाला। अपने आप को एक दिन का शिक्षक बनने पर बच्चों के चेहरे पर व्यापक खुशी दिखाई दी। प्रधानाचार्य मदन मोहन गुंबर, जनक शर्मा, नीरू बाला, सिंधु ज्योती, मुक्ता, पुष्पा, विनित, रीना, सुमन, धर्मपाल, महावीर, विनोद कुमार, संजय कुमार, सुरेश कुमार,  सुरेश दत्त, संदीप शर्र्मा, दीक्षांत ग्रोवर भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed