फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Teachers are going door to door to make parents aware about admission.

Kaithal News: शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को दाखिले के लिए कर रहे जागरूक

Mon, 13 Apr 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 13 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Teachers are going door to door to make parents aware about admission.
दा​खिला अ​भियान के तहत अ​भिभावकों को जागरूक करते ​शिक्षक।
कैथल। जिले में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया तेज हो गई है। एक अप्रैल से शुरू हुए सत्र के तहत सरकारी स्कूलों के शिक्षक अब घर-घर जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

खासतौर पर निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और अतिरिक्त खर्चों से परेशान अभिभावकों को राहत दिलाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि निजी स्कूलों में जहां फीस लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य गतिविधियों के नाम पर भी अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने बताया कि निजी स्कूलों की महंगी किताबें और अन्य खर्च उनके मासिक बजट को बिगाड़ देते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में दाखिले बढ़ाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। शिक्षक गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और सरकारी स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि अब सरकारी स्कूलों में भी स्मार्ट क्लास, प्रशिक्षित शिक्षक, मिड-डे मील, मुफ्त किताबें और यूनिफार्म जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो किसी भी निजी स्कूल से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले अभिभावक : शहर के अभिभावक राजेश कुमार ने बताया कि निजी स्कूल में बच्चे को पढ़ाना अब काफी महंगा हो गया है। फीस के अलावा हर महीने कोई न कोई अतिरिक्त खर्च सामने आ जाता है। ऐसे में सरकारी स्कूल एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed