फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Teachers are becoming proficient

Kaithal News: प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विषयों में शिक्षक बन रहे निपुण

Fri, 02 Jun 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 02 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Teachers are becoming proficient
कैथल। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुपालन के तहत शिक्षा विभाग ने राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय पूंडरी में वीरवार को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शिक्षकों के छह दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक जानकारियां हासिल कर विषयों में निपुण बन रहे हैं। इसके बाद वे अपनी कक्षाओं के छात्रों को अच्छे से पढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुभाष वर्मा ने कार्यक्रम शुरू करवाया। प्रशिक्षण में डॉ. सुभाष वर्मा, जिला एफएलएन समवन्यक सुनील दत्त, खंड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार व बीआरसी गुलिंद्र कौर ने दीप प्रज्वलित व रिबन काटकर विधिवत रूप से शुभारंभ किया।
विज्ञापन


जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुभाष वर्मा ने बताया कि कक्षा पहली से पांचवीं के शिक्षकों को छह दिनों में हिंदी, अंग्रेजी व गणित विषय की नई-नई गतिविधियों को करवाया जाएगा, ताकि शिक्षक प्रशिक्षण में प्रशिक्षित होकर अपनी-अपनी कक्षाओं में अच्छे से बच्चों को निपुण बना सकें। खंड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार व बीआरसी गुलिंद्र कौर ने बताया कि खंड कैथल में 40-40 शिक्षकों के 16 बैच चलाए जाएंगे। इसमें लगभग 640 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला एफएल समवन्यक सुनील दत्त ने शिक्षकों को कार्य पुस्तिका व शिक्षक संदर्शिका के आपसी संबंध और उनके उपयोग के बारे बताया । इस अवसर पर हरीश अरोड़ा, संगीता, रामफल शर्मा, रमन कुकरेजा, प्रवीण लता, राजबीर शर्मा,रिमी, कविता, अशोक कुमार, आनंदपाल, दिनेश कुमार, संदीप, निर्मल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed