फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Teachers and parents are encouraging students to vaccinate

विद्यार्थियों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर रहे शिक्षक और अभिभावक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Teachers and parents are encouraging students to vaccinate
कैथल। भले ही जिले में टीकाकरण की गति धीमी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण का कार्य बदस्तूर जारी है। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और अभिभावक बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शिक्षकों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों का कहना है कि ज्यादातर इच्छुक लोगों को टीके लग चुके हैं। अगर महामारी को हराना है तो सबको टीके लगवाना जरूरी है। खासकर विद्यार्थियों को तो टीके जरूर लगवाने चाहिए। टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है। शरीर पर इसका सकारात्मक प्रभाव रहता है।
विज्ञापन

जाखौली अड्डा स्थित कन्या स्कूल के प्रिंसिपल पवन धीमान ने कहा कि उनके स्कूल में साढ़े 900 के करीब विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें से 750 से अधिक विद्यार्थियों का टीकाकरण हो चुका है। स्कूल के सभी शिक्षकों-कर्मचारियों ने भी टीकाकरण करवाया है। सभी लोगों को टीकाकरण कराना चाहिए।
विज्ञापन

10वीं के विद्यार्थी शिवम ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हिदायतों और महामारी से बचाव की जरूरत को देखते हुए वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है। उनके ज्यादातर दोस्तों ने भी टीका लगवा लिया है। जो बचे हैं, उन्हें भी टीकाकरण के लिए सलाह देते हैं। शिवम की मां सीमा कहती हैं कि उनके परिवार के सदस्यों ने टीकाकरण कराया है। टीकाकरण को लेकर भ्रांतियां भी हैं कि स्वस्थ व्यक्ति टीका क्यों लगवाए? वे मानती हैं कि टीकाकरण सबको कराना चाहिए। इससे हमें कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सामाजिक संस्था वरिष्ठ नागरिक समिति के प्रधान नरेंद्र निझावन ने कहा कि उनकी संस्था कोरोना काल से ही लगातार लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए टीकाकरण अभियान के दौरान संस्था के सदस्यों ने लोगों को केंद्रों पर ले जाकर टीकाकरण करवाया। इस समय टीकाकरण की गति धीमी ही सही लेकिन जारी है। सबको टीकाकरण जरूर करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed