फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Teacher got heart attack in bus in Kaithal, conductor saved his life by giving CPR

समझदारी ने बचाई जान: चलती बस में अध्यापक को आया हार्ट अटैक, रोडवेज परिचालक ने दी CPR

Mon, 08 May 2023 10:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 08 May 2023 10:09 PM IST
सार

हरियाणा के कैथल में रोडवेज परिचालक ने सीपीआर तकनीक से अध्यापक की जान बचाई है। बस में यात्रा करते समय हार्ट अटैक आया था। अध्यापक बड़सीकरी में कार्यरत है। चालक-परिचालक की हर जगह तारीफ हो रही है। 

विज्ञापन
Teacher got heart attack in bus in Kaithal, conductor saved his life by giving CPR
स में सीपीआर तकनीक से मरीज को संभालता परिचालक सतीश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल में रोडवेज परिचालक ने सोमवार को सीपीआर तकनीक से एक अध्यापक की जान बचाई। यह अध्यापक दोपहर के समय बड़सीकरी से कलायत के लिए कमालपुर से कलायत जाने वाली बस में घर जाने के लिए सवार हुआ था। रास्ते में ही अचानक उसे हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद बस के परिचालक सतीश ने सीपीआर तकनीक से उसकी जान बचाई। परिचालक के इस कार्य के बाद रोडवेज प्रबंधन चालक व परिचालक की खूब प्रशंसा की जा रही है। इस घटना के बाद रोडवेज के जीएम अजय गर्ग ने दोनों कर्मचारियों को सराहा है।

विज्ञापन


परिचालक सतीश ने बताया कि दोपहर करीब ढा़ई बजे वह कमालपुर से कलायत जा रहे थे। उस समय बड़सीकरी से एक अध्यापक अश्वनी बस में चढ़े। कुछ देर बाद ही बस में बैठे हुए उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्होंने तुरंत ही उन्हें सीपीआर दी। कुछ समय तक तो उनकी सांसें फूल गई थी। इसके बाद तुरंत ही अश्वनी को कुछ आराम आ गया और वह ठीक हो गए।
विज्ञापन


जानकारी देते रोडवेज के स्टाफ सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज के जीएम अजय गर्ग ने दोनों कर्मचारियों की सूझबूझ से एक अध्यापक की जान बची है। यह काफी सराहनीय है। अपनी ड्यूटी के साथ ही जरूरतमंद व बीमार की सहायता करना भी सबसे बड़ी सेवा होती है। यह कार्य अब चालक व परिचालकों ने किया है।

Teacher got heart attack in bus in Kaithal, conductor saved his life by giving CPR
पंत की जान बचाने वाले चालक-परिचालक सम्मानित। - फोटो : Facebook

रोडवेज कर्मियों की सूझबूझ से बची थी क्रिकेटर पंत की जान
हरियाणा रोडवेज के कर्मियों की वजह से अनेक बार विभाग को गर्व करने का मौका मिला है। चाहे वह किसी के खोए हुए पैसे लौटाकर इमानदारी का परिचय देना हो या फिर किसी की अन्य मदद करना हो। हरियाणा रोडवेज के पानीपत डिपो के कर्मियों ने क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान भी बचाई थी, जिसपर उन्हें हरियाणा और उत्तराखंड सरकार द्वारा सम्मानित भी किया गया।

30 दिसंबर 2022 को सड़क हादसे में पंत बुरी तरह चोटिल हो गए थे। चालक-परिचालक ने कार में आग लगने से पहले पंत को बाहर निकाल लिया था और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेज दिया था। जान बचाने वाले करनाल जिले के बल्ला गांव के रोडवेज चालक सुशील कुमार और परिचालक परमजीत को गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

ऋषभ पंत की मां सरोज ने भी सुशील व परमजीत के पास अपना संदेश भेजा था। उन्होंने कहा कि उन्होंने सबसे पहले ऋषभ को कार से निकाला था। वो ठीक होकर दोनों से जरूर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed