फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   teacher, eve tesing, student, people, kaithal

सरकारी स्कूल के अध्यापक पर अश्लील हरकत करने का आरोप

Wed, 26 Apr 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Wed, 26 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
teacher, eve tesing, student, people, kaithal
ग्रामीणों ने स्कूल के मेन गेट को जड़ा ताला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सरकारी स्कूल में एक अध्यापक पर छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोप लगाकर लोगों ने स्कूल के मेन गेट को ताला लगा दिया। सूचना मिलते ही तहसीलदार चंद्रमोहन बिश्नोई व बीईओ महेश चंद मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की बातें सुनने के बाद अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर ताला खुलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कलायत पुलिस को दी अपनी शिकायत में एक व्यक्ति ने कहा कि उसकी तीन बेटियां गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं। 22 अप्रैल शनिवार को स्कूल में संस्कृत विषय के अध्यापक ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी को एक कमरे में किसी बहाने से बुलाया तथा उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने किसी तरह से भाग कर अपने आप को बचाया तथा सीधे घर जा कर पूरी जानकारी अपनी मां को दी। सोमवार को छात्रा की मां ने स्कूल में आकर अध्यापक से पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। पिटाई के डर से वह स्कूल से भाग गया। ग्रामीणों ने स्कूल के हेडमास्टर जगदीश को सारी बातें बताईं जिस पर उन्होंने खेद प्रकट करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन


 मंगलवार सुबह ग्रामीण स्कूल के गेट पर इकट्ठा हो गए लेकिन अध्यापक स्कूल में आया ही नहीं। छात्रा के पिता ने बताया कि अध्यापक इससे पूर्व भी स्कूल में ऐसी अश्लील घटनाओं को अंजाम दे चुका है। शिकायत मिलते ही कलायत पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व 354ए के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि शिकायत मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए। मामले में संस्कृत अध्यापक शिव कुमार वर्मा के खिलाफ एफआईआर, पीड़िता के पिता और मौलिक शिक्षा मुख्य अध्यापक जगदीश की शिकायत की प्रति उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed