{"_id":"62d5be9b3e50e0237f114032","slug":"teach-tricks-to-jbt-teachers-kaithal-news-knl1150776150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी अध्यापकों को सिखाए गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी अध्यापकों को सिखाए गुर
विज्ञापन
15-कैथल। राजकीय कन्या स्कूल जाखौली अड्डा में आयोजित पांच दिवसीय शिविर में शिक्षिको को जानकारी देत
- फोटो : Kaithal
कैथल। जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को जेबीटी अध्यापकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें उन्हें बुनियादी साक्षरता, संख्या ज्ञान व हिंदी विषय आदि के संबंध में टिप्स दिए।
कार्यक्रम में पहले दिन खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसमें 82 जेबीटी अध्यापकों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रशिक्षिका आरती शर्मा ने बताया कि ग्रुप 13 व 14 में शामिल अध्यापकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक ग्रुप में 41-41 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षिका पूनम ने बताया कि इस ग्रुप में खंड कैथल के शिक्षकों के साथ बीआरपी व एबीआरसी भी प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षक रामफल शर्मा ने प्रतिभागियों को कई टिप्स दिए।
खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर सिंह ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विद्यार्थियों को पढ़ाई की तकनीक सिखाई जा रही है। शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में बच्चों के सीखने के स्तर में काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में बच्चों की दक्षता, क्षमता बढ़ाने व अधिगम स्तर को विकसित करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। इसमें निपुण भारत अभियान के तहत बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान मिशन का लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में सिखाए गए तरीकों को कक्षा कक्ष में लागू करने पर बच्चों की नींव व समझ मजबूत होगी। अधिगम कार्य में गति भी आएगी। इस मौके पर राजबीर, रिम्मी, कविता ,रिचा, स्वेता, सुमन, नाहर सिंह व दर्शन सिंह मौजूद थे।