{"_id":"687be84197f12bdc1e0b7389","slug":"teach-students-ways-of-stress-management-kaithal-news-c-18-1-knl1004-696170-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थियों को सिखाए तनाव प्रबंधन के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थियों को सिखाए तनाव प्रबंधन के उपाय
Sun, 20 Jul 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नारायण सेवा केंद्र में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन का विशेष सत्र शनिवार को संपन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में प्रतिदिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक प्रतिभागियों को ध्यान, प्राणायाम तथा विभिन्न प्रेरणादायक गतिविधियां करवाई गईं। इनसे छात्रों को मानसिक शांति, आत्म-संयम, तनाव प्रबंधन और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के व्यावहारिक उपाय सिखाए गए।
इस सत्र का मार्गदर्शन फाउंडेशन की प्रशिक्षिका सोनिया मिगलानी ने किया। यह सत्र विशेष रूप से नारायण सेवा केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया गया था। इस अवसर पर नारायण सेवा केंद्र कैथल के सदस्य भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित दुर्गा प्रसाद कुछाल एवं डॉ. मनोज बंसल ने कहा कि ध्यान एवं प्राणायाम जैसे अभ्यास विद्यार्थियों को मानसिक रूप से संतुलित, एकाग्र और सकारात्मक बनाते हैं। ध्यान एवं योगाभ्यास, तनाव प्रबंधन के सरल उपाय, सकारात्मक सोच विकसित करने की तकनीकें, प्राणायाम व छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं रहीं।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम को हर्षिता मिगलानी, मुस्कान मकड़ एवं डॉ. निश्चिंत कपूर की ओर से प्रायोजित किया गया।