{"_id":"6872b5a586894182de0ced30","slug":"teach-gurbani-by-opening-schools-in-gurudwaras-jhinda-kaithal-news-c-18-1-knl1004-690654-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गुरुद्वारों में स्कूल खोल कर सिखाएं गुरवाणी ः झींडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गुरुद्वारों में स्कूल खोल कर सिखाएं गुरवाणी ः झींडा
Sun, 13 Jul 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका (कैथल)। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रदेश के गुरुद्वारों में जल्द ही प्राइमरी स्कूल शुरू करेगी, जिनमें बच्चों को गुरमुखी भाषा व गुरबाणी की शिक्षा दी जाएगी। इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को सिख धर्म की जड़ों से जोड़ना और उसकी नींव को मजबूत करना है।
यह जानकारी हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने शुक्रवार को गुरुद्वारा पातशाही में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।झींडा ने बताया कि शाहबाद के मीरी-पीरी कॉलेज को कमेटी के अधीन लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा अमृतसर में हरियाणा कमेटी के हिस्से की जमीन दिलवाने के लिए उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी को पत्र लिखा है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का स्थापना दिवस 14 जुलाई को कुरुक्षेत्र स्थित गुरुद्वारा साहिब में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर कमेटी के गठन के लिए संघर्ष करने वाले व जेल जाने वाले सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर कमेटी सदस्य मेजर सिंह, मनजीत सिंह, ध्यान सिंह गुहला, सबेग सिंह, सुरजीत सिंह (प्रधान, गुरुद्वारा साहिब गुहला), सतनाम सिंह और दर्शन सिंह भी उपस्थित रहे।