{"_id":"67afaafdadb40312c80b8e35","slug":"taxi-driver-was-cheated-of-rs-22000-by-cyber-fraud-kaithal-news-c-245-1-kht1001-127899-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: टैक्सी चालक के साथ 22 हजार रुपये की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: टैक्सी चालक के साथ 22 हजार रुपये की साइबर ठगी
विज्ञापन
कैथल। एक टैक्सी चालक के साथ आरोपी ने खुद को पुलिस कर्मी बता 22 हजार रुपये की साइबर ठगी
कर ली। इस मामले में सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कर ली गई है। सिविल लाइन थाना में दी गई शिकायत में आंबेडकर नगर निवासी मोहन लाल ने बताया कि उसके भाई के पास 13 फरवरी को एक कॉल आई। जिसमें उसने स्वयं को एसएचओ व नाम राजेश बताते हुए गाड़ी बुकिंग करवाने की बात कही।
उसके भाई ने मेरा नंबर दे दिया। जब व्हट्सअपकॉल आई तो आरोपी ने उसे दिल्ली चलने के लिए कहा और पहले उसने सदर थाना और फिर सिटी एसएचओ बताते हुए गाड़ी सदर थाने के बाहर बुलाई। मैं गाड़ी लेकर सदर थाने के बाहर पहुंच गया। उसने पेमेंट डालने की बात कही और कुछ ही देर में कहा कि उससे गलती से आपके खाते में 22 हजार रुपए डल गए हैं। आप मुझे पैसे वापस कर दें।
उसने आरोपी की ओर से बताए गए नंबर पर पहले 12 हजार, फिर आठ हजार व दो हजार रुपये ट्रांसफर अपने बेटे व अपने भाई से करवा दिए।काफी देर तक जब वह थाने के बाहर गाड़ी लेकर खड़ा रहा और कोई नहीं आया तो वह अंदर गया और एसएचओ के बारे में पूछा तो उसे अपने साथ हुई ठगी के बारे में पता चला। अंदर उसे बताया गया कि उन्होंने कोई गाड़ी नहीं बुलाई है और न ही राजेश नाम का कोई एसएचओ है।
विज्ञापन
जब पुलिसकर्मी ने उससे फोन पर बात करी तो वह अपना फोन बंद कर गया। मोहन लाल ने बताया कि उसके अगले दिन फिर आरोपी ने दिल्ली गाड़ी ले जाने के लिए कॉल की और कहा कि दिल्ली लोकसभा जाना है। जहां उसे एक घंटे का काम है और तीन व्यक्ति हैं। उसने गाड़ी लेकर फिर सिटी थाने के बाहर बुलाया। मोहन लाल ने अपने साथ हुई इस प्रकार ठगी की घटना के बारे में एक शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि एक शिकायत आई है, जिसकी जांच की जा रही है। साइबर ठगी के कई मामले सामने आ रहे हैं।