{"_id":"6599a0df29cd5930c809fb84","slug":"taught-traffic-rules-lesson-to-students-including-general-public-kaithal-news-c-18-1-knl1004-300129-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आमजन समेत विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आमजन समेत विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ
Sun, 07 Jan 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला यातायात थाना प्रबंधक सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार व रोड सेफ्टी सेल की टीम ने राजौंद, भाणा, सिसला व सिसमौर में आमजन व विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर पुलिस ने एनएसएस शिविरों में छात्र व छात्राओं को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बच्चों को जानकारी दी कि ओवर स्पीड में वाहन चलाना व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना सड़क दुर्घटना का कारण बन जाते हैं। इसके बारे में चालकों को सजग रहना चाहिए। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। कार व हल्के वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह देते हुए अपनी लेन में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
उन्होंने समझाते हुए कहा कि 18 वर्ष के होने से पहले वाहन नहीं चलाना चाहिए। 18 वर्ष के होने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस जरूर बनवाएं। इस दौरान एनएसएस इंचार्ज राजेश ढुल, स्कूल स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
छात्राओं को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ ः राजौंद। जिला यातायात पुलिस ने शनिवार को थाना प्रबंधक यातायात सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार व सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ की टीम ने सड़क सुरक्षा विषय पर एनएसएस शिविर में यातायात नियमों की जानकारी दी।
यातायात प्रभारी सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार व सुरक्षा प्रकोष्ठ ने छात्राओं को जानकारी दी कि तेज गति वाहन चलाना और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना सडक़ दुर्घटना का कारण बन जाते है। इसलिए चालकों को सजग रहना चाहिए। सभी को यातायात नियमों की समुचित पालना करनी चाहिए। कार व हल्के वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह देते हुए अपनी लेन में वाहन चलाने के लिए कहा। इस दौरान एनएसएस अधिकारी बीरमति, आचार्य अजय मलिक अध्यापक करण सिंह सुदर्शन सहित छात्राएं मौजूद थी। संवाद
एनएसएस शिविर का समापन
राजौंद,कलायत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैलरम में एनएसएस शनिवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न हुआ। समापन समारोह में शिक्षा देवी व स्कूल प्रधानाचार्य अमृत लाल मुख्य अतिथि रहे। पहुंचे।
मुख्य अतिथि शिक्षा देवी ने स्वयं सेवकों को हैंडवाश व खून में कमी को दूर करने के उपाय को विस्तार से बताया। एनएसएस अधिकारी चंद्रमणि ने हरियाणवी गीत के माध्यम से स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। इस दौरान मंच संचालन डॉ. रमेश राणा ने किया। इस मौके पर प्रियल, रितु, मोनिका व रजनी मौजूद रहीं। संवाद