फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Taught leadership skills to teachers in the workshop

Kaithal News: कार्यशाला में अध्यापकों को सिखाए नेतृत्व के गुर

Sat, 29 Jun 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 29 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Taught leadership skills to teachers in the workshop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन में प्रशिक्षण के दूसरे दिन शुक्रवार को अध्यापकों को स्कूल में नेतृत्व करने के गुर सिखाए।

खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कैंदल ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा संचालित एससीआरटी गुरुग्राम द्वारा तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का पूरे राज्य के पीएम श्री स्कूलों के स्टाफ को प्रशिक्षण देने के लिए सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक सीधा प्रसारण किया जा रहा है।

शुक्रवार को इस प्रशिक्षण में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगथली और कन्या स्कूल सीवन के सभी स्टाफ सदस्यों ने स्कूल लीडरशिप के साथ पीएम श्री योजना के एक्शन प्लान को भी गंभीरता से समझा।
विज्ञापन


कार्यशाला में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कैंदल, प्रधानाचार्य धर्मपाल सहारण व डाइट कार्यालय से पवन धीमान ने उपस्थित सभी अध्यापकों को संबोधित करते हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लाभ बताए। इस कार्यक्रम के संचालन में बीआरपी सतीश जांगड़ा, डॉ. करनैल सिंह, कृष्ण लाल, सतबीर सिंह, सुरेश कुमार व गोपाल दास ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद में चल रहे तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला के दूसरे दिन गुणात्मक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। राजौंद कार्यशाला का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर कश्यप ने किया। कार्यशाला में पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद व पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौगल में 40 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यालय का आयोजन बीआरपी इंग्लिश गुलदीप सिंह की देखरेख में किया। यह कार्यशाला ऑनलाइन तरीके से आयोजित की गई। स्कूलों में पूर्ण रूप से नई शिक्षा नीति लागू करके शिक्षण और अधिगम को बेहतर बनाकर गुणात्मक शिक्षा हेतु परिचर्चा की गई।

यह कार्यालय में पीएम श्री स्कूलों में नई शिक्षा नीति 2020 पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्कूलों में पूर्ण रूप से नई शिक्षा नीति लागू करके शिक्षक और अधिगम को बेहतर बनाकर गुणात्मक शिक्षा के लिए परिचर्चा की गई। स्कूलों का स्वच्छ वातावरण हरा भरा व सुंदर बनाने के लिए भी विचार विमर्श किया।


इस अवसर पर कर्ण सिंह, तरसेम राणा, गुरप्रीत कौर, सुरेश राविश, सोनू गिल, रुचि ढांडा, संगीता, प्रवीण, बलराज, सीमा लैलर, संतोष नैन, डिंपल, माला देवी, बीरमती, नीरज मैडम सुनील सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।­
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed