फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tapeball cricketers in Sewan are bringing glory to the district

Kaithal News: सीवन में टेपबॉल क्रिकेटर जिले का नाम कर रही हैं रोशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tapeball cricketers in Sewan are bringing glory to the district
सीवन, कैथल। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन में बनाई गई टेपबॉल क्रिकेट अकादमी में अभ्यास कर सीवन कस्बा की खिलाड़ी अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। यह महिला खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं। अकादमी का संचालन संजय सैन व सुदर्शन सिंह की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

अकादमी की महिला खिलाड़ी मन्नू मोगा, दीपाली, नेहा, रितू सैन राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी हैं। पिछले साल ही पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में हुई राष्ट्रीय स्तर की टेपबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान पाया था।
विज्ञापन

विशेष बात यह है कि इस अकादमी के कोच महिला खिलाड़ियों को मुफ्त अभ्यास करवाते हैं। कोच संजय सैन का कहना है कि नगर में युवाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए और बच्चों की खेल के प्रति रुचि को देखते हुए इस अकादमी की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें लड़कियों के लिए मुफ्त खेल प्रशिक्षण शुरू किया गया है। सैन ने बताया कि अकादमी में खिलाड़ियों को बैडमिंटन, क्रिकेट खेल का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके साथ ही बच्चों को फिजिकल फिट रहने पर भी जोर दिया जाता है। सीवन नगर में कोई भी खेल मैदान न होने की वजह से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इस कारण बहुत से बच्चे अपनी खिलाड़ी बनने की इच्छा को मन में दबाकर घर ही रह जाते हैं। नगर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए कैथल या कभी बाहर जाकर अभ्यास करना पड़ता है। इस बारे में नगर प्रशासन का ध्यान बिल्कुल नहीं है।
नगर में एक खेलने की जगह है, जिसे पार्क का नाम देकर लोगों के साथ मज़ाक किया गया। नगर के युवाओं को नशे जैसी बीमारी से दूर रखना है और उनके अंदर नैतिकता, अनुशासन की भावना डालकर उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाना है तो उनके लिए खेल जरूरी है। जल्द ही नगर में अन्य खेल जैसे हैंडबॉल, जूडो, बाॅल बैडमिंटन, नेटबॉल एथलेटिक्स के अभ्यास के लिए मैदान की व्यवस्था के बारे में विचार चल रहा है।

सीवन खेल अकादमी के दूसरे कोच सुदर्शन सिंह ने बताया कि हमारा प्रयास सीवन को खेल नगर बनाना है। इसके लिए चाहे हमें कितना भी समय लग जाए, हम अपने प्रयास पर लगे रहेंगे और जल्द ही जगह का चयन करके लड़कों के लिए भी खेल प्रशिक्षण की व्यवस्था करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed