{"_id":"65493e4edb24ead37d09ad87","slug":"tank-was-made-but-fire-fighting-system-could-not-start-kaithal-news-c-18-1-knl1004-258777-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: टैंक बना पर शुरू न हो सकी अग्निशमन व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: टैंक बना पर शुरू न हो सकी अग्निशमन व्यवस्था
Tue, 07 Nov 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नागरिक अस्पताल में टैंक निर्माण के बावजूद अभी तक अग्निशमन व्यवस्था (फायर फाइटिग सिस्टम) चलाने के लिए अनापत्ति प्रमाण (एनओसी) मिलना अभी बाकी है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन की तरफ से फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने के लिए एनओसी मिल चुकी है। इस पूरे सिस्टम में करीब एक करोड़ रुपये लागत आई है। इसके बावजूद अधूरी अग्निशमन व्यवस्था के चलते यदि कहीं पर आग लगी तो उसे बुझाने में परेशानी आ सकती है।
गौरतलब है कि जिला नागरिक अस्पताल 200 बेड का है। यहां रोजाना 1500 के करीब ओपीडी है। अलग से 100 बेड का पोर्टेबल अस्पताल है। जिला प्रधान चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय भी अस्पताल में चल रहा है। यहां पर फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने का कार्य लोक निर्माण विभाग की तरफ से किया गया है। इस पर 90 लाख रुपये की राशि खर्च हुई है।
दमकल विभाग कार्यालय इंचार्ज सुरेंद्र ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में जो फायर फाइटिंग सिस्टम का कार्य चल रहा है, उसमें कुछ काम बाकी है। उन्होंने कहा कि इसके पूरा होने के बाद संबंधित विभाग इसकी जानकारी देगा। अभी सिस्टम चलाने के लिए एनओसी मिलना बाकी है।
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि आग बुझाने के लिए सिलिंडरों की पर्याप्त व्यवस्था है। दूसरी ओर फायर फाइटिग सिस्टम के तहत टैंक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अभी पाइपलाइन का कुछ कार्य बाकी है। इस कारण यह फाइटिग सिस्टम फिटिंग शुरू नहीं हो सका है।
यह कार्य पूरा होने के बाद इसे तुरंत ही शुरू करवा दिया जाएगा।