फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Talent shown in youth parliament competition

Kaithal News: युवा संसद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Talent shown in youth parliament competition
कलायत। ढूंढवा-कौलेखां गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा नेत्री कमलेश ढांडा, जजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख दीप कमल सहारण और विभिन्न गांवों के प्रतिनिधि सदन की कार्रवाई देखने पहुंचे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता एससीईआरटी गुरुग्राम के जनसंख्या शिक्षा प्रकोष्ठ के सौजन्य से हुई। प्रधानाचार्य जसमेर सिंह की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम चला। जसबीर काला, सुनील कुमार, रमेश कुमार और मनदीप के नेतृत्व में प्रतियोगिता संपन्न हुई। निर्णायक मंडल में एससीईआरटी गुरुग्राम से प्रमाणित डाइट रोहतक से डाॅ.सतीश कुमार, महेंद्रगढ़ से डॉ. सुरेंद्र और भिवानी डॉ. ओमप्रकाश शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सत्ता पक्ष और विपक्ष के रूप में छात्रों ने संसद की प्रक्रिया को प्रस्तुत किया। सत्ता पक्ष में अंजली अध्यक्ष, शिवानी उपाध्यक्ष, सपना प्रधानमंत्री, परी शिक्षा मंत्री, दीक्षा पेट्रोलियम मंत्री, निशा गृह मंत्री, शब्दील कृषि मंत्री, सोनिया रेल मंत्री, आशा महिला एवं बाल विकास मंत्री, आर्यन खेल मंत्री और प्रियंका विदेश मंत्री बनीं। महासचिव की भूमिका प्रतिभा ने निभाई। विपक्ष में विशाल, बादल, प्रियंका और जन्नत प्रेस प्रवक्ता बने। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, पेट्रोल के बढ़ते दाम, एकीकृत पेंशन योजना और खाद की समस्या जैसे मुद्दों पर बहस हुई। रेलवे संशोधन बिल भी पारित किया गया। यह प्रतियोगिता एससीईआरटी गुरुग्राम के जनसंख्या शिक्षा प्रकोष्ठ के सौजन्य से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका उद्देश्य छात्रों में संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और तर्क-वितर्क की क्षमता को बढ़ावा देना था। मंच संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता प्रदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर रही पूर्व राज्य महिला और बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed