फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Talent shown in Hindi Fortnight Day

Kaithal News: हिंदी पखवाड़ा दिवस में दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Talent shown in Hindi Fortnight Day
कैथल। जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 20 से 23 अगस्त तक हिंदी पखवाड़ा दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी हिंदी अध्यापकों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की ओर से अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें भाषण, पेंटिंग, कविता, लेखन, कहानी लेखन व नारे एवं स्लोगन प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

इसमें पहला समूह कक्षा 4 से 5, दूसरा समूह कक्षा 6 से 8 और तीसरा समूह कक्षा नौ से 12 बनाया गया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों में हिन्दी भाषा के प्रति जागरूकता एवं प्रेम बढ़ाना था। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने अपने भाषण में हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों से हिन्दी भाषा के अधिक से अधिक बोलने एवं लिखने का आग्रह किया। इस अवसर पर जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान राजकुमार बेनीवाल, उपप्रधान बिजेंद्र बनवाला, महासचिव रश्मि ढूल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन और अन्य उपस्थित रहा। हिंदी पखवाड़ा दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के सभी अध्यापकों एवं छात्रों को बधाई दी गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed