फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Talent showcased in block level talent search competition

Kaithal News: खंड स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Tue, 31 Dec 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 31 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Talent showcased in block level talent search competition
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ीढांड। द इंटरनेशनल रीलिफ ग्रुप ट्रस्ट कौल ने श्री राधा कृष्ण धर्मशाला ढांड में एक दिवसीय खंड स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर विंग अंग्रेजी लेखन में दा ब्रह्मानंद अकेडमी कौल प्रथम, मां सरस्वती स्कूल द्वितीय व आदर्श स्कूल पबनावा तृतीय स्थान पर रहा।

सीनियर विंग में आर्य नव ज्योति स्कूल कौल की काजल प्रथम,बीपीआर स्कूल ढांड की दीक्षा द्वितीय व आर्य वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जडौला की दीक्षिका तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार रनिबंध लेखन हिंदी में जूनियर वर्ग में आदर्श विद्या मंदिर पबनावा की नैंसी प्रथम,सरकारी स्कूल चंदलाना से अक्षा द्वितीय व सरकारी स्कूल चूहड़ माजरा से काजल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इसके अलावा सीनियर वर्ग में सरकारी स्कूल चूहड़माजरा की तन्नू प्रथम, द ब्रह्मानंद अकादमी कौल की वर्षा द्वितीय व आदर्श विद्या मंदिर पबनावा से पारस ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा अनीता चौधरी ने तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर धीर सिंह सरपंच आहूं ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए अनीता चौधरी ने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा का युग है। प्रतिस्पर्धा में जो प्रतिभागी सफल होता है वही अपनी मंजिल तक पहुंच पाता है। इसके लिए उसे कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।


उन्होंने कहा कि हमें जीवन में कामयाब होने के लिए अपने लक्ष्य को निर्धारित करके चलना पड़ता है। निर्णय कर लें कि आपको जीवन में क्या बनना है। उसके अनुरूप ही मन लगाकर अपनी तैयारी करें तो सफलता अवश्य ही आपके कदम चूमेगी। मा. रणबीर आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता में खंड ढांड के प्राइवेट व सरकारी स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। आर्य ने बताया कि विजेता बच्चों को मुख्यातिथि अनीता चौधरी ने ग्रुप की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed