फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Take the tricks of roadways for animal husbandry department

पशुपालन विभाग की प्रदर्शनी के लिए रोडवेज की चार बसें रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Take the tricks of roadways for animal husbandry department
16-कैथल। प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए भिवानी जाते हुए पशुपालक। - फोटो : Kaithal
कैथल। रोडवेज विभाग की ओर से भिवानी में आयोजित पशुपालन विभाग की प्रदर्शनी के लिए चार बसें रवाना की गई। इन चार बसों को पूंडरी, हाबड़ी, कुराड़ व जाजनपुर से रवाना किया गया और पहले दिन करीब 256 पशुपालक प्रदर्शनी देखने के लिए गए।
विज्ञापन

ये प्रदर्शनी जिला भिवानी के सेक्टर-13 स्थित मैदान में 25 से 27 फरवरी तक लगाई गई है। इसमें तीन दिवसीय प्रदर्शनी में कैथल से एक हजार के करीब पशुपालक प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहे हैं। पशुपालन विभाग की तरफ से इन पशुपालकों का पहले पंजीकरण किया गया है। उनको भेजने के लिए सरकार द्वारा रोडवेज बसों का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को ये रहेगा बसों का शेड्यूल
प्रदर्शनी के लिए शनिवार को तीन बसें रवाना होंगी। पहली बस अरनौली, भागल, हरिगढ़, गुहला, खरौदी, कांगथली व सीवन से रवाना होगी। दूसरी बस पट्टी अफगान कैथल, प्योदा हरसौला, सौंगल, माजरा, कोटड़ा, सेरधा व राजौंद और तीसरी बस बाता से खरक, कलायत, रामगढ़, चौशाला व बालू से होकर जाएगी। इनमें पशुपालक पशु प्रदर्शनी में निशुल्क यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 से ज्यादा पशु प्रतियोगिता में ले रहे हैं हिस्सा-
इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। कैथल जिले से 80 पशु प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। जिले से उत्तम नस्ल के पशुओं को इस पशु प्रदर्शनी में ले जाने और वापस लाने का खर्च निजी वाहनों के खर्च के अनुसार पशुपालन विभाग द्वारा वहन किया जा रहा है। पशुपालकों और पशुओं के खाने-पीने की व्यवस्था भी विभाग द्वारा की गई है।
पशुपालक उत्तम नस्ल की गाय, भैंस, भेड़, बकरी, ऊंट, घोड़े, सूअर अन्य पशु लेकर गए हैं। इस प्रतियोगिता में कुल 53 श्रेणियों में विजेता पशुओं को इनाम दिया जाएगा।
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक देवेंद्र ढुल ने बताया कि जिले से पहले दिन 253 पशुपालक प्रदर्शनी में गए हैं। 80 पशु प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। पशुपालकों को निशुल्क प्रदर्शनी में लेकर जा रहे हैं।

रोडवेज जीएम अजय गर्ग का कहना है कि तीन दिवसीय प्रदर्शनी में सुबह सात बजे से रूट मैप के हिसाब से बसें चलेगी। पशुपालक पशु प्रदर्शनी के लिए निशुल्क यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed