फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tabs taken back after being photographed, distribution will be done on arrival of SIM

फोटो खिंचवाकर वापस लिए टैब, सिम आने पर होगा वितरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tabs taken back after being photographed, distribution will be done on arrival of SIM
कैथल। जिले के छह ब्लॉकों में बृहस्पतिवार को टैबलेट कार्यक्रम का आयोजन कर बड़े जोरशोर से शिक्षा विभाग ने 10वीं व 12वीं के बच्चों को टैब वितरित किए गए लेकिन फोटो खिंचवाने के बाद ज्यादातर बच्चों से इन्हें वापस ले लिया गया। बताया जाता है कि इनमें डाले जाने वाले सिम अभी तक नहीं पहुंचे हैं। ये कब पहुंचेंगे, इसका भी पता नहीं है। अफसर भी इस संबंध में चुप्पी साधे हैं। बस सिम जल्द मिलने की बात कह रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों का सवाल है कि जब पूरी तैयारी नहीं थी तो इतने बड़े स्तर पर योजना का शुभारंभ क्यों किया गया।
विज्ञापन

जानकारी मिली है कि कैथल जिला मुख्यालय पर स्थित स्कूल में 217 बच्चों को छोड़कर जिले में बाकी बच्चों को ये टैबलेट नहीं मिले हैं। जिन विद्यार्थियों को इन्हें दिया गया था, उनसे इन्हें वापस लेकर स्कूलों में फिलहाल जमा करवा लिया गया है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार, जिला मुख्यालय पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में 219 बच्चों को, गुहला में 163, कलायत में 244, 181, राजौंद में 252, सीवन में 330 बच्चों को टैबलेट वितरित करने का दावा किया गया था।
विज्ञापन

इसके अगले ही दिन शुक्रवार को जब पड़ताल की गई तो पता चला कि जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा के 217 बच्चों के लिए सिम पहुंच गए हैं। इस कारण सिम डालकर सभी टैब विद्यार्थियों को बांट दिए गए। दूसरी ओर जिले के शेष किसी भी ब्लॉक में सिम न पहुंचने के कारण बच्चों से टैबलेट फोटो खिंचवाने के बाद वापस ले लिए गए। एक अध्यापक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अब ऊपर से कहा जा रहा है कि जब सिम आएगा, तभी ये टैब वितरित किए जाएंगे। उधर, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में योजना देख रहे लिपिक सोमप्रकाश ने बताया कि जिला मुख्यालय स्तर पर ही सिम पहुंचे थे। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में 217 विद्यार्थियों को टैबलेट बांट दिए गए। उन्होंने दावा किया कि शेष ब्लॉकों में जल्द ही सिम पहुंच जाएंगे और फिर सिम डालकर ही बच्चों को ये टैबलेट सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर अध्यापक वर्ग ने सवाल उठाया है कि जब योजना की पूरी तैयारी नहीं थी तो क्यों पहले ही इसका शुभारंभ किया गया। एक से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को पुस्तकें नहीं मिल रही, अब टैब मिलना शुरू हो गया, वे भी बच्चों को नहीं दिए जा रहे। उधर, अध्यापक संघ के नेता सतबीर गोयत ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह शिक्षा के ढांचे को तहस-नहस करना चाहती है। यही कारण है कि टैब बांटने के खोखले दावे किए जा रहे हैं जबकि स्कूलों में सच्चाई है कि बच्चों के पास पुस्तकें तक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed